Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

मेरठ : यूथ कांग्रेस अध्यक्ष समेत कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला फूंका

मेरठ : चौधरी चरण सिंह कमिश्नर पार्क पर विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष मनिंदर सूद बाल्मीकि व समस्त कांग्रेस जन द्वारा भाजपा के केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का पुतला फूंका गया। जिसमें कि पुतला फूंकने को लेकर कांग्रेसियों की पुलिस प्रशासन से भी झड़प हुई । कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के बीच झड़प करते हुए अश्वनी चौबे का पुतला फूंक दिया और माननीय राष्ट्रपति जी से अपनी मांग रखी। राहुल गांधी  के चरित्र के लिए भाजपा के मंत्री द्वारा जो गलत शब्द कहे गए हैं उसके लिए केंद्र सरकार माफी मांगे एवं केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे को बर्खास्त करके उनका इस्तीफा लिया जाए ।

जिसमें कि मनिंदर सूद बाल्मीकि जी ने कहा कि मोदी जी के नोटबंदी के इस निर्णय ने देश को बर्बाद कर दिया है और देश की बढ़ती महंगाई आम जनमानस का जीना मुश्किल कर रखा है । जिसमें कि आए दिन पेट्रोल डीजल गैस के दाम प्रतिदिन तेजी से बढ़ रहे हैं । जिसका खामियाजा गरीब व्यापारी युवाओं को उठाना पड़ रहा है । देखा जाए तो केंद्रीय सरकार के  झूठे वादों से प्रदेश सरकार आई थी । अब उनकी पोल खुलती जा रही है इसका खामियाजा भाजपा सरकार को वर्ष 2019 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा । आज इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से यूथ कांग्रेस साथी समस्त कांग्रेस जन मौजूद हैं।

[hvp-video url=”https://www.youtube.com/watch?v=me_Usn9BL6I&t=10s” poster=”https://www.uttarpradesh.org/wp-content/uploads/2018/09/8.jpg” controls=”true” autoplay=”true” loop=”true” muted=”false” ytcontrol=”true”][/hvp-video]

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Inline Related Posts” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”recent_posts” orderby=”random”]

Related posts

पटेल की जयंती पर रन फार यूनिट का आयोजन

kumar Rahul
7 years ago

लखनऊ की 9 विधानसभा सीटों पर 74 प्रत्याशियों ने किया नामांकन!

Sudhir Kumar
8 years ago

हादसा सुबह तड़के करीब 3.00 से 3.15 के बीच हुआ- डीजीपी जावीद अहमद

Divyang Dixit
8 years ago
Exit mobile version