राजधानी में आज मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जुलूस निकाला गया। जुलूस में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की। अमीनाबाद से निकाला गया जुलूस पुराने लखनऊ के विभिन्न मार्गों से होते हुए ऐशबाग ईदगाह पर पहुंचा।

पैगंबर मुहम्मद का जन्मदिन आज :

  • पै़गंबर हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म इस्लामिक कैलेंडर के रबी उल अव्वल महीने की बारह तारीख को हुआ था।
  • इसलिए इस दिन को ईद मिलादउन-नबी के रूप में मनाया जाता है।
  • हज़रत मुहम्मद साहब का जन्म उत्तरी अरब के शहर मक्का में 571 ई. में कुर्रायश कबीले के सबसे कुलीन वंश-बनू हाशिम में हुआ था।
  • मुहम्मद साहब के पैदा होने से पहले उनके पिता अब्दुल्ला का देहांत हो गया था।
  • मात्रा 6 वर्ष की आयु में उनकी माता आमिना का भी देहांत हो गया।
  • शुरू से ही मुहम्मद साहब ईमानदार और निष्ठावान थे।
  • इसी वजह से मक्का के लोगों ने उनको ‘अलअमीन’ का नाम भी दिया। जिसका अर्थ है ‘भरोसेमंद इंसान’ है।
  • मुहम्मद साहब ने हिरा नाम की एक गुफ़ा में आध्यात्मिक चिंतन करते थे।
  • 610 ई. में उन्हें पहली बार ईश्वरीय अनुभूति हुई।
  • सबसे पहले उनकी पत्नी खदिज़ा ने उन्हें पैग़ंबर के रूप में पहचाना था।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें