आज पूरे देश में ईद उल अजहा यानि बकरीद का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आगरा में भी सुबह से ही लोग एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दे रहे है। आज सुबह तीन घण्टे के लिए ताज में प्रवेश मुफ्त रखा गया।
देश भर में मनाया गया बकरीद का त्यौहार :
- आज ताजमहल में ईद उल अजहा की नमाज अता की गई।
- अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी गई।
- आज बकरीद के खास मौके पर मुसलिम अल्हा की राह में कुर्बानी देता है।
- आगरा में ईद उल अजहा की नमाज वैसे तो सभी मस्जिदों में अता की गई।
- लेकिन ज्यादातर मुस्लिम भाई विश्व में सातवे अजूबे ताज में नमाज अता करने के लिए खासे उत्सुक दिखे।
- आज बकरीद के खास मौके पर भारतीय पुरातत्व विभाग ने ताजमहल में पर्यटकों के लिए सुबह 7 से 10 तक प्रवेश फ्री रखा गया था।
- ताज में ईद की नमाज के खास मांयने होते है।
- इसलिए लोग दूर दराज से ताज में नमाज अता करने के लिए आते हैं ।
- ताज में सुबह पौने नौ बजे ईद की नमाज शुरू हुई।
- नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारक बाद दी।
- अब बकरीद में क़ुरबानी का दौर शुरू हो चूका है।
- पुलिस ने सवेंदनशील जगहों पर सुरक्षा के पूरे इंतेजाम रखे है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.