उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस को एक कमरे में आठ लड़कियों को बंधक बनाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी लड़कियों को बंधनमुक्त कराकर राहत की सांस ली। पुलिस सभी लड़कियों को मुक्त करा के अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस इस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार घटना अलीनगर थाना क्षेत्र की है। यहां अमोघपुर में गुरुवार को एक कमरे में 8 लड़कियों के बंद होने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। मानवाधिकार का कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली कि अमोघपुर में एक महिला ने एक कमरे में 8 लड़कियों को बंद किया है। कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़कियों को बंधनमुक्त कराया। हालांकि पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वो कमरे में बंद नहीं की गई है। वे सभी एक सर्कस में काम करती हैं। यहां किराए के मकान में रहती है। मामला संदिग्ध होने पर पुलिस सभी लड़कियों को अलीनगर महिला थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये मामला सेक्स रैकेट से भी जुड़ा हो सकता है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें