उत्तर प्रदेश की घाघरा नदी में घटते जलस्तर ने बड़ी मुश्किल पैदा कर दी है, घाघरा नदी में बने एल्गिन-चरसड़ी बाँध का स्पर और काटवन पूरी तरह से नदी में डूब चुके हैं।

52 गांव खतरे के निशान पर:

  • घाघरा नदी के घटते जलस्तर ने एल्गिन-चरसड़ी बाँध के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
  • जिसके बाद बाँध के कटने की संभावना बढ़ गयी है।
  • जिससे करनैलगंज इलाके के करीब 52 गांवो पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
  • सिंचाई अभियंता बंधे को बचाने के सभी भरसक प्रयास कर रहे हैं पर स्थिति अभी भी अस्पष्ट बनी हुई है।
  • गौरतलब है कि, शनिवार सुबह से घाघरा का जलस्तर अचानक घटने लग गया।
  • गुरुवार को घाघरा का जलस्तर 106.446 था, जो शनिवार सुबह 10 सेमी घट कर 106.106 हो गया।
  • बाँध को कटान से बचाने की बनाया गया कट इन वन का 180 मीटर हिस्सा और स्पर नंबर 1 का 150 मीटर हिस्सा नदी की लहरों में समां गया।
  • इसके साथ ही बाँध के साइड का एक हिस्सा भी नीचे से हो रही कटान के चलते नदी में समां गया।
  • वहीँ परसपुर क्षेत्र के अन्य एक बाँध सकरौर-भिखारीपुर बाँध में भी समस्या शुरू हो गयी है।
  • शुक्रवार को बाँध के स्पर वन का करीब 80 मीटर हिस्सा कट गया, जिसके बाद बाँध के डेंजर ज़ोन को बांस के सहारे बैरीकेट कर दिया गया है।
  • इसके साथ ही बाँध पर आवागमन को भी पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें