आपातकाल की पूर्व संध्या पर (Emergency) भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय पर लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान समारोह आयोजित किया।

ये भी पढ़ें- LMRC के प्रबंध निदेशक ने मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण!

आधी रात में लागू हुआ था आपातकाल

  • महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने राजेन्द्र तिवारी, रमाशंकर त्रिपाठी, सुभाष आनंद, राम किशोर शर्मा, जितेन्द्र कुमार, डॉ. संतोष बाजपेयी, मोहनलाल गुप्ता, पान गिरि, सुरेश कुमार, डॉ.रास बिहारी, राकेश स्वरूप निगम, जयदेव आहूजा, अजीत सिंह, बृजेन्द्र अग्निहोत्री लोकतंत्र सेनानियों को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
  • सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुये महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को आधी रात में तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने देश में आपातकाल लागू कर समूचे विपक्ष को जेल में डाला दिया।
  • इतना ही नहीं प्रेस की आजादी पर भी रोक लगा दी थी।
  • आपातकाल में नागरिकों को अधिकारों से वंचित कर दिया गया था।
  • एक व्यक्ति जेल जाता है पूरा परिवार परेशान हो जाता है। रन्तु उस समय आपातकाल के खिलाफ
  • एक जुनून एक लोगों को जज्बा था आपातकाल के बाद कांग्रेस मुक्त भारत की नींव पड़ चुकी थी।

ये भी पढ़ें- तस्वीरें: आम महोत्सव के आगाज में पहुंचे सीएम योगी!

आपातकाल के 42 वर्ष हो रहे पूरे

  • उन्होंने कहा कि आज आपातकाल के 42 वर्ष पूरे हो रहे है।
  • आपातकाल लागू करने के लिए कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से सार्वजनिक रूप से माॅफी मांगनी चाहिये।
  • 25 जून 1975 से मार्च 1977 तक का समय लोकतंत्र के इतिहास में सबसे काला अध्याय साबित हुआ है।
  • आपातकाल के संघर्ष को याद रखना नई पीढ़ी के लिये जरूरी है।
  • देश में आंतरिक आपातकाल लागूकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम इसी कांग्रेस पाटी ने किया है।

ये भी पढ़ें- वीडियो: आम महोत्सव में स्वाद चखने पहुंचे योगी के मंत्री!

  • महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि जनसंघ एक मात्र ऐसा संगठन था जिसने कश्मीर से कन्याकुमारी तक राष्ट्र का पुर्नजागरण किया ऐसा माहौल तैयार किया।
  • जिससे इंन्दिरा गांधी को आपातकाल वापस लेने पर मजबूर किया।
  • आपातकाल के दौरान जनसंघ के कार्यकर्ता सबसे अधिक उत्पीड़न का शिकार हुये।
  • कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने किया।
  • सम्मान (Emergency) समारोह में महानगर प्रभारी शेषनारायण मिश्रा, महामंत्री त्रिलोक अधिकारी, अशोक तिवारी, अनुराग मिश्रा अन्नू, खुर्शीद आलम, आकाश यादव सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें- युवती का अपहरण कर चलती ऑटो से फेंका, मौत!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें