उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संगठन की हड़ताल के चलते पिछले दो दिनों से सरकारी अस्पतालों की सेवाएं बाधित रही थीं, जिसे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।

यूपी सरकार ने लागू किया था एस्मा:

  • राज्य कर्मचारी संगठन की हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं पिछले दो दिनों से प्रभावित रही थी।
  • जिसके बाद मजबूरन प्रदेश सरकार को एस्मा लागू करना पड़ा था।
  • हालाँकि, नर्सों और फार्मासिस्ट ने इसके बावजूद अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने की बात कही थी।

स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने मांगें मानने का दिया भरोसा:

  • प्रदेश के राज्य कर्मचारी संगठन की की हड़ताल खत्म हो चुकी है।
  • सभी नर्स और फार्मासिस्ट अपने काम पर वापस लौट आये हैं।
  • प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ० एसपी यादव से बातचीत के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी है।
  • वहीँ राज्यमंत्री ने कर्मचारियों की मांगों को मानने का भरोसा भी दिलाया है।
  • इसके साथ ही प्रदेशव्यापी नर्सों, फार्मासिस्ट और एलटी एसोसिएशन की हड़ताल खत्म हो चुकी है।

नोएडा में सीएमओ ने तुड़वाये ताले:

  • इससे पहले नोएडा में सीएमओ ने फार्मासिस्ट के हड़ताल के चलते सरकारी अस्पतालों के दवा स्टोर्स के ताले तोड़ने के आदेश दिए थे।
  • इसके अलावा सीएमओ ने फार्मासिस्ट पर कानूनी कार्रवाई होने की बात भी कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें