उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के एटा सदर क्षेत्र के विधायक आशीष कुमार यादव ने सपा प्रमुख के भाई और वरिष्ठ सपा नेता प्रो० रामगोपाल यादव पर आरोप लगाए हैं।
रामगोपाल पर अपराधियों के संरक्षण का आरोप:
- सपा के एटा सदर क्षेत्र से विधायक आशीष कुमार यादव ने सपा के वरिष्ठ नेता प्रो० रामगोपाल यादव पर आरोप लगाए हैं।
- जिसमें विधायक ने कहा कि, सपा नेता रामगोपाल यादव ने कुछ लोगों को राजनीति में प्रवेश कराया है।
- इतना ही नहीं उन्हें राजनीतिक संरक्षण भी दिया हुआ है।
- रामगोपाल द्वारा संरक्षित ये लोग पार्टी कार्यकर्ताओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं।
- यह सभी कुछ आशीष कुमार यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है।
- विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि, सपा नेता के गुर्गे भूमाफिया और अवैध शराब खोरी में लिप्त हैं।
- जिससे पार्टी की बदनामी हो रही है।
- प्रेस विज्ञप्ति ने आगे प्रो० रामगोपाल द्वारा सपा प्रमुख मुलायम सिंह को गुमराह कर मनमाने अधिकारियों की पोस्टिंग करायी है।
- जिससे उनके गुर्गे अवैध कार्य और और बेशकीमती जमीनों पर कब्ज़ा कर उसका प्रयोग आपराधिक गतिविधियों के लिए कर सके।
- विज्ञप्ति में यह संज्ञान प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को दिया गया है।
- उसमें आगे कहा गया है कि, आज की तारीख में रामगोपाल के गुर्गों की हैसियत अरबों रुपयों की हो गयी है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार