अखिलेश सरकार के मंत्री अपने बयानों के चलते अक्सर विवाद में रहते हैं, चाहें फिर वो आज़म खान हो या फिर कोई और। ताजा मामला अखिलेश सरकार के कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का है। कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का बेहद चौंकाने वाला बयान आया है।

https://www.youtube.com/watch?v=YJyps_M25nI

  • कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जैसे हम पूर्वांचल में कब्जा किए रहते हैं।
  • आप भी 2017 के विधान सभा चुनाव में मारपीट कर कब्जा करने का काम करियेगा। तभी हमारे युवा मुख्यमंत्री बनेंगे।
  • सैफई में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कृषि मेले के कार्यक्रम में पंडित सिंह ने ये बातें कहीं।
Agriculture Minister Vinod Kumar Singh And Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav
Agriculture Minister Vinod Kumar Singh And Uttar Pradesh Chief Minister Akhilesh Yadav
  • पंडित सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव का यह कार्यकाल गरीबी दूर करने के लिए था।
  • अगले पांच साल में इन गरीबों को बड़ा आदमी बनाने का काम हमारे मुख्यमंत्री करेंगे।
  • हैरानी की बात यह है जब कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह यह बात कह रहे थे।
  • उस समय सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बड़े नेता भी उपस्थित थे
  • हजारों लोगों के सामने कहीं ये बात।

क्या अखिलेश के मंत्री इस तरह से अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनायेंगे? क्या अखिलेश यादव अपने मंत्रियो के इस तरह के बयानों पर लगाम लगा पायेंगें? ये तो वक़्त ही बताएगा। मगर ऐसे बयानों से अखिलेश सरकार की छवि को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है, और इसका नकारात्मक असर अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव में भी देखने को मिल सकता है।

 

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें