Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

आपदा प्रबंधन में विफल साबित हुई भाजपा सरकारः अखिलेश यादव

Ex CM Akhilesh yadav attacks on yogi government

Ex CM Akhilesh yadav attacks on yogi government

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुधवार को आए आंधी-तूफान ने आगरा सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। जनधन की भीषण क्षति हुई है। सौ से ज्यादा नागरिकों और बड़ी संख्या में पशुओं की मौतें हुई हैं। सैकड़ो लोग घरों से बेघर हुए हैं और मलबे में दबकर तमाम लोग घायल हुए हैं। ऐसी भयंकर प्राकृतिक आपदा में भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री का आचरण संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा ही कहा जाएगा। जब उन्हें राजधानी में रहकर इस विपत्तियों से बचाव और राहत के कामों को सुनिश्चित करना था तब मुख्यमंत्री कर्नाटक के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। लोग हैरत में है कि उनकी प्राथमिकता में उत्तर प्रदेश है या कर्नाटक ?

जनधन की क्षति के सरकारी विवरण संदिग्ध

भाजपा सरकार आपदा प्रबंधन के मामले में पूरी तरह विफल साबित हुई है। आंधी तूफान ग्रस्त इलाकों में बचाव और राहत के कामों के समय से शुरू न होने से लोगों के जो कष्ट बढ़े उस पर शासन-प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। जनधन की क्षति के सरकारी विवरण भी संदिग्ध हैं। अभी भी मौसम विभाग पुनः संकट आने के बारे में चेतावनी दे रहा हैं। ऐसे में भाजपा सरकार केवल निर्देश जारी करके अपने कर्तव्य की इतिश्री नहीं समझ सकती है।

सांप्रदायिक मुद्दों को उछालने के पीछे भाजपा

भाजपा को न तो प्रदेश के विकास की चिंता है और नहीं नागरिकों की सुरक्षा को वह वरीयता देती है। पूरी भाजपा सरकार प्रदेश में अपनी साख गंवाकर भी सन् 2019 के चुनावी माहौल को गरमाए रखने में समय बर्बाद कर रही हैं। भाजपा का मंत्रीमण्डल गांवों में चौपाल लगाकर और दलितों के घर होटलों का खाना मंगवाकर सहभोज का नाटक रचने में लगा हैं। सांप्रदायिक मुद्दों को उछालने के पीछे भाजपा का उद्देश्य धु्रवीकरण की राजनीति को बढ़ावा देने की भूल कर रहे है।

सपा सरकार में किसानों को मिलती थी आपदा में तत्काल राहत

समाजवादी सरकार में किसानों को किसी भी आपदा में तत्काल राहत मिलती थी। किसानों की फसल को बेमौसम बरसात एवं ओला वृष्टि से क्षति होने पर 1330.71 करोड़ रूपए की धनराशि वितरित कर करीब 30 लाख से ज्यादा किसानों को लाभान्वित किया गया था। यही नहीं, प्रदेश के ढाई करोड़ किसानों के लिए चलाई जा रही कृषक दुर्घटना बीमा योजना में प्रतिव्यक्ति अधिकतम आवरण राशि एक लाख रूपए से बढ़ाकर सात लाख रूपए कर दी गई थी।

महंत की गद्दी का मोह छोड़ पा रहे हैं योगी

उत्तर प्रदेश की विडम्बना यह है कि यहां मुख्यमंत्री न तो गोरखनाथ मंदिर के महंत की गद्दी का मोह छोड़ पा रहे है और नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के संवैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन करने में रूचि ले रहे हैं। वे प्रदेश की समस्याओं के समाधान के बजाय त्रिपुरा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल जैसे दूसरे प्रदेशों में अपनी उपस्थिति ज्यादा दर्ज कराते हैं। उत्तर प्रदेश की विपदा के गाढ़े समय में भी वे दूसरे प्रदेश में राजनीतिक एजेण्डा पूरा करने में व्यस्त दिखते हैं।

ये भी पढ़ेंः

‘मच्छर काटते हैं, फिर भी मंत्री दलितों के घर जाते हैं’: अनुपमा जायसवाल

अखिलेश के वार से सहमी सरकार, देर रात आगरा पहुंचेंगे सीएम योगी

गोरखपुर: बिजली विभाग ने 2 महीने में 5 बार भेजा दो लाख से भी ज्यादा का बिल

लखनऊ: ट्रेन के टॉयलेट में रखी केतली से वेंडर यात्रियों को पिला रहा था चाय

बलियाः बिजली की चपेट में आने से दूल्हे के भाई की मौत

आपदा पीड़ितों से मिलने सीएम योगी पहुँच रहे आगरा, करेंगे रात्रि प्रवास

दबंगों की दबंगईः गांव से पलायन करने को विवश हुआ परिवार

Related posts

ऑडियो: रेडियो पर ‘राहुल श्रीवास्तव’ द्वारा सुनाई गयी एनकाउंटर की दास्तां हुई वायरल!

Sudhir Kumar
8 years ago

सीसीटीवी में कैद हुई हत्या का खुलासा, सनकी किस्म के युवक ने थी अर्धविक्षिप्त युवक की हत्या, मर्तक का गंदा रहना बना हत्या का कारण, पुलिस ने सनकी क़ातिल को किया गिरफ्तार, 29 मार्च को चौकी के पास हुई थी वारदात, कोतवाली बागपत पुलिस ने किया खुलासा.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

उत्तर प्रदेश हेल्थ मिनिस्टर सिद्धार्थ नाथ सिंह इलाहाबाद के अपने चुनावी क्षेत्र में यानी शहर पश्चिमी में दो खराब सड़कों को अपने बजट से बनवाया जिसका उद्घाटन आज सिद्धार्थ नाथ ने अपने हाथों से किया इस अवसर पर इलाहाबाद जिला प्रशासन के लोग भी मौजूद रहे

Desk
6 years ago
Exit mobile version