[nextpage title=”viral” ]

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी के हारने के बाद से उसके नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। बीते दिनों सपा के कई एमएलसी ने अपने पद और सदस्यता से इस्तीफा देकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मुश्किलें बढ़ा दी थी। मगर अब शिवपाल गुट के एक नेता (ex sp leader ) ने भी कमल का दामन थाम कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

[/nextpage]

[nextpage title=”viral2″ ]

शिवपाल गुट का नेता हुआ शामिल :

  • यूपी चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने कहा था कि किसी भी अपराधी की बीजेपी में जगह नहीं है।
  • मगर सत्ता मिलते ही शायद भाजपा खुद अपना ये नारा भूल चुकी है।
  • इसीलिये उसे अब अपराधियों से भी कोई गुरेज नहीं रह गया है।
  • बीते दिनों भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय कानपूर पहुँचे हुए थे।
  • इस दौरान उनका कई कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया किया था।
  • इनमें एक धीरज गुप्ता भी था जिसने भाजपा अध्यक्ष को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
  • धीरज गुप्ता असल में एक हिस्ट्रीशीटर है जिसके ऊपर 25 से ज्यादा मामले दर्ज हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें, देश के इन 2 ‘पीएम’ पर रामगोपाल यादव ने दिया बड़ा बयान

  • इसके ऊपर लूट, चोरी जैसी वारदातों के कई मुक़दमे दर्ज हो चुके हैं।
  • पुलिस ने इसे कई पकड़ा मगर ये जमानत पर निकल आया और अन्य वारदातों को अंजाम दिया।
  • ये 6 महीने पहले सरकार रहते हुए समाजवादी पार्टी में हुआ करता था।
  • साथ ही ये सपा के प्रर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव का भी ख़ास माना जाता था।
  • साल 2012 में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने इसे समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।
  • शिवपाल यादव ने इसे कानपुर की कल्याणपुर विधानसभा में संगठन में पद भी दिया था।
  • मगर सरकार बदलते ही इसने कानून से बचने के लिए सताधारी दल भाजपा को ज्वाइन कर लिया।

ये भी पढ़ें, प्रधानमंत्री आवास योजना: 20 -20 हजार लेकर आवंटित कर रहे आवास

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें