प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महा रैली में शामिल होने जा रही बस सुबह तड़के करीब 5:30 बजे लखनऊ के निगोहा थाना क्षेत्र के हरवंशखेड़ा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। बस रमाबाई अंबेडकर रैली स्थल में शामिल होने जा रही थी। बस पलटने से बीजेपी के मुगलसराय शहर अध्यक्ष विश्व्नाथ चौहान की हालत गंभीर है। जबकि लगभग तीन दर्जन कार्यकर्ता और घायल हो गए। बस चंदौली जिले के मुगलसराय से आई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा है।

पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है बताया जा रहा है बस ओवरटेक करने के चक्कर में पलटी है। घायलों ने नाम अभी पता नहीं चल सके हैं। घायलो को देखने चन्दौली के सकलडीहा से बीजेपी विधायक सुशील सिंह व बीजेपी किसान मोर्चा काशी प्रांत के अध्यक्ष लक्षमण आचार्य अस्पताल में पर पहुंचे हैं।

देखिये एक्सक्लूसिव तस्वीरें:

 

[ultimate_gallery id=”42064″]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें