उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते ने रविवार रात से शुरू हुए ऑपरेशन के तहत सूबे के नोएडा क्षेत्र से 9 और चंदौली से 2 नक्सलियों समेत कुल 11 नक्सलियों को पकड़ लिया है।
लूट, हत्या और अपहरण का था प्लान:
- यूपी एटीएस ने रविवार को नोएडा और चंदौली से 11 नक्सलियों को पकड़ा है।
- जिसे बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है।
- एटीएस ने 12 घंटे के अन्दर 11 नक्सलियों को अरेस्ट कर प्रदेश में किसी बड़ी वारदात को होने से रोक लिया है।
- पकड़े गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किये हैं।
- वहीँ एटीएस ने जानकारी दी कि,
- नक्सली स्थानीय अपराधियों के साथ मिल लूट, हत्या और अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले थे।
पकड़े गए नक्सली:
- यूपी एसटीएफ द्वारा पकड़े गए 11 नक्सलियों में से 4 बिहार के रहने वाले हैं।
- पकड़े गए 9 नक्सलियों का ब्यौरा निम्न है।
- रंजीत पासवान उर्फ़ संतोष, चंदौली, उत्तर प्रदेश।
- पवन झारखण्ड उर्फ़ भाई जी, रूद्रपुर, मधुबनी बिहार।
- सचिन कुमार, ग्रेटर नोएडा।
- कृष्ण कुमार राम, सासाराम बिहार।
- सूरज, फतेहाबाद बुलंदशहर, यूपी।
- आशीष सारस्वत, अलीगढ़, यूपी।
- सुनील कुमार यादव, सासाराम, बिहार।
- बृज किशोर तोमर उर्फ़ लल्लू अलीगढ़, यूपी।
- शैलेन्द्र कुमार, बक्सर, बिहार।
यह भी पढ़ें: संदेश यात्रा में भी राहुल करेंगे किसानों के हित की बात!
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार