उत्तर प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने 5 नेताओं राजीव कुमार श्रीवास्तव, शिव शंकर शकरी, सरोज कुमार शुक्ला, योगेश दीक्षित, अजय कुमार श्रीवास्तव को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जिसके बाद निष्कासित नेताओं ने शुक्रवार 8 सितम्बर को राजधानी लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस (expelled BSP leader) का आयोजन किया था, जहाँ उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर पहले के नेताओं जैसे ही गंभीर आरोप लगाये।

मायावती पैसों की भूखी हैं(expelled BSP leader):

  • बसपा ने हाल ही में अपने 5 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया था।
  • जिसके बाद बसपा सुप्रीमो मायावती खिलाफ सभी निष्कासित नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया था।
  • जहाँ बसपा नेता सरोज शुक्ला ने मायावती पर कई गंभीर आरोप लगाये।
  • गौरतलब है कि, ये वही आरोप हैं जो अब तक पार्टी छोड़ चुके हर नेता ने मायावती पर लगाये हैं।
  • सरोज शुक्ला ने कहा कि, मायावती पैसे के हवस की भूखी है।
  • मायावती दलितों के लिए नही पैसे के लिए काम कररही।

हमने त्यागपत्र दिया, फिर निष्कासित किया गया(expelled BSP leader):

  • हम पांचो लोगों ने बीएसपी सुप्रीमो को त्याग पत्र दिया था लेकिन BSP ने पत्र जारी कर के निष्कासन किया।
  • लखनऊ मे बीएसपी का जनाधार नही है।
  • लेकिन पांचों लोगों ने बीएसपी से चुनाव लड़े बहुत गरीब घर से थे।
  • बीएसपी गरीबों की बात करती थी।
  • लेकिन दृश्य बहुत अजीब था पार्टी का, कहते कुछ करते कुछ थे।
  • हम पांच पांडवों एक साथ निकले हैं हस्तिनापुर की तरह।

15 लाख रुपये प्रति टिकट(expelled BSP leader):

  • चुनाव के बाद समीक्षा बैठक में पार्षद के चुनाव के टिकट के लिए कार्यकर्ताओ से 15 लाख रूपये प्रति टिकट मांग की गयी।
  • मुलाकात पर पैसा, जन्मदिन पर पैसा, हर कार्यक्रम के लिये पैसा मांगा जाता है।
  • मायावती की पैसे की भूख खत्म नही हो रही है।
  • बीएसपी को छोड़ने वाले केवल पैसा मॉगने का आरोप ही लगाते है क्योंकि बीएसपी मे पैसा के अलावा इंसान की कद्र नही है।

ये भी पढ़ें: मेट्रो में दिखी लखनवी तहजीब, एमडी ने की तारीफ

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें