उत्तर प्रदेश समाजवादी पार्टी के निष्कासित नेता प्रो० रामगोपाल यादव की पार्टी में वापस हो गयी है, जिन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपों के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया था। गौरतलब है कि, सपा परिवार के झगड़े में लैटर लिख मुख्यमंत्री के समर्थन में अपना मत दिया था, जिसके बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

क्या अखिलेश के समर्थकों की भी होगी वापसी?

सपा प्रमुख मुलायम सिंह ने पार्टी से निष्कासित किये गए प्रो० रामगोपाल पर लगे 6 साल के प्रतिबन्ध को खत्म कर दिया है। साथ ही रामगोपाल यादव को उनके संसदीय बोर्ड के सदस्य समेत सपा प्रवक्ता के पद भी वापस कर दिए हैं।

सपा प्रमुख के प्रो० रामगोपाल यादव को पार्टी में वापस लिए जाने के फैसले के बाद से कई युवा नेताओं समेत उन सभी की आशाएं बंध गयी हैं, जिन्हें समाजवादी परिवार की कलह की भेंट चढ़ना पड़ा था। हालाँकि, पार्टी के पदाधिकारियों ने इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पार्टी में वापसी पर फैसला नेताजी करेंगे-शिवपाल:

  • सपा नेता रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी हो गयी है।
  • सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव महिला सभा की बैठक के बाद मीडिया से मुखातिब हुए।
  • जिसमें अन्य बर्खास्त नेताओं की पार्टी में वापसी पर उन्होंने कहा कि, पार्टी वापसी का फैसला नेताजी का है।
  • उन्होंने आगे कहा कि, बर्खास्त नेताओं की वापसी पर सपा प्रमुख फैसला लेंगे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें