उत्तर प्रदेश के समाजवादी परिवार में बीते दिनों हुए घमासान के बाद सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब अलग-अलग रहेंगे। अभी तक सपा प्रमुख और सीएम लखनऊ में पांच विक्रमादित्य मार्ग पर बने बंगले में साथ-साथ रहा करते थे।

सिर्फ नाम का मुख्यमंत्री आवास था 5, कालिदास:

  • राजधानी लखनऊ में 5 , कालिदास मार्ग का बंगला यूपी के मुख्यमंत्री का सरकारी घर होता है।
  • लेकिन सीएम अखिलेश यहां कभी नहीं रहे, इस बंगले से वो सिर्फ सरकारी काम काज निपटाते हैं।
  • किसी से मिलने या फिर प्रेस कांफ्रेंस के लिए अखिलेश यादव इस घर का इस्तेमाल करते थे।
  • 5 केडी स्थित बंगले में उन्होंने जनता दरबार के लिए अलग से एक हॉल भी बनवाया था।

सपा प्रमुख और सीएम में बातचीत बंद:

  • सूत्रों के मुताबिक, सीएम अखिलेश यादव और सपा प्रमुख के बीच बातचीत पूरी तरह से बंद हैं।
  • जिसका कारण सपा में मचे आंतरिक घमासान को माना जा सकता है।
  • गौरतलब है कि, सपा प्रमुख ने शिवपाल और अखिलेश के बीच की वर्चस्व की लड़ाई में शिवपाल का पक्ष लिया था।
  • जिसके बाद से सीएम और सपा प्रमुख एक-दूसरे का सामना होने से बचते हैं।
  • सपा प्रमुख 5 विक्रमादित्य मार्ग पर अपनी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और छोटे बेटे प्रतीक यादव और उनकी पत्नी अपर्णा के साथ रहते हैं।
  • अखिलेश यादव सीएम अखिलेश अपनी पत्नी डिंपल के साथ यहीं रहते रहे।

पारिवारिक तनातनी के बाद सीएम का फैसला:

  • पारिवारिक तनातनी के बाद अखिलेश यादव ने अपने नए घर में जल्द शिफ्ट होने का मन बना लिया है।
  • गौरतलब है कि, पूर्व मुख्यमंत्री होने के नाते यूपी में सबको लखनऊ में एक सरकारी बंगला मिलता है।
  • सीएम अखिलेश ने चार विक्रमादित्य मार्ग वाला घर इसी नियम के तहत अपने नाम करा लिया है।
  • जिसके रेनोवेशन का काम पिछले साल भर से चल रहा था।

मुलायम से अलग हुए अखिलेश :

  • सीएम अखिलेश ने जल्द से जल्द चार विक्रमादित्य मार्ग वाला बंगला तैयार करने का आदेश दे दिया है।
  • साथ ही गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त भी तय कर लिया गया है।
  • सीएम नवरात्रि में अपने नए बंगले में परिवार संग चले जाएंगे।
  • वहीँ मुलायम के घर में आये तूफान का असर समाजवादी परिवार और आगामी विधानसभा चुनाव पर दिखाई देने लगा है।

यह भी पढ़ें: सीएम ने दिया इस्तीफा, सपा प्रमुख के करीबी को बनाया अध्यक्ष!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें