केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने आज समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक पर बयान देते हुए कहा कि सपा की आतंरिक कलह उसे खा जाएगी। इस समय पूरी समाजवादी पार्टी अलग-थलग पड़ गयी है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव अपने पिता को राजनीति से अगल करने की कोशिश कर रहें हैं। मुलायम परिवार की इस लड़ाई में कई लोग अपनी रोटियां सेंकने में लगे हुए हैं।

  • मनोज सिन्हा ने आज बलिया के फेफना रेलवे स्टेशन पर 6 योजनाओं का शिलान्यास किया।
  • केन्द्रीय मंत्री ने फेफना-इंदारा व मऊ-शाहगंज रेल खंडों का दोहरीकरण व विद्युतीकरण को हरी झण्डी दिखाई।
  • फेफना में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने, फेफना, सागरपाली व चितबड़ागांव रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण किया जाएगा।
  • फेफना जंक्शन पर सुविधा परक ट्रेनों के ठहराव, सिंहाचवर गांव में भूमिगत रेलवे क्रासिंग जैसे महत्वपूर्ण योजनाएं इसमें शामिल हैं।
  • इस दौरान मंत्री ने एक जनसभा को भी संबोधित किया।

सरकार ने किया 1 लाख करोड़ का निवेशः

  • मनोज सिन्हा ने बताया कि पिछली सरकार में रेलवे ने 48 हजार करोड़ का निवेश किया था।
  • वहीं केन्द्र की मोदी सरकार ने अब तक एक लाख करोड़ का निवेश किया है।
  • उन्होंने सरकार के इस कदम को रेलवे के लिए बड़ी उपलब्धि बताया।
  • सिन्हा ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह से कटिबद्ध है।
  • केन्द्रीय मंत्री ने योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही जनहित से जुडे समस्याओं के निराकरण की भी बात कही।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें