भारतीय सेना पूरे साल 24 घंटे सीमा पर रहकर देश की सुरक्षा करती है। सेना के कारण ही हम सभी भारतवासी अपने घरों में चैन की नींद सो पाते है। इसलिए हम सभी भारतियों का धर्म है कि हम सेना के जवानों का सम्मान करें। मगर कुछ लोग ऐसे भी है जिन्हें हमारे जवानों की बहादुरी का कोई सम्मान ही नहीं है।

दबंगों ने माता-पिता का जीना किया मुश्किल :

  • सैनिको का सामान करना हर भारतीय का फर्ज और नैतिक कर्तव्य है।
  • इसके बावजूद यूपी के आजमगढ़ जिले के हरकपुर गाँव में सीमा पर तैनात बुजुर्ग माता पिता पर दबंगो ने कहर ढाया हुआ है।
  • बुजुर्ग माता पिता के दोनो बेटे असम और जैसलमेर की सीमा पर में देश सेवा कर रहे हैं।
  • इसके बावजूद स्थानीय दबंगों ने बुजुर्ग दंपत्ति को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है।
  • कुछ दिनों पहले दबंगों ने बुजुर्ग पिता को बुरी तरह मारा और अधमरा कर दिया।

यह भी पढ़े : नोएडा मेट्रो के रुके निर्माण कार्य की दिक्कत हुई दूर!

  • इसके बाद बुजुर्ग की साईकल, मोबाईल और जेब में रखे पैसों भी छीन लिये।
  • दबंगों के खिलाफ बुजुर्ग पिता ने एसपी, डीआईजी के साथ ही फ़ौज के आला अधिकारियों से भी गुहार लगायी।
  • इतना कुछ होने के बाद जाकर पुलिस अधिकारियों ने एफआइआर दर्ज की।
  • FIR दर्ज होने के बाद भी बुजुर्ग दंपत्ती को दबंगों द्वारा लगातार मुकदमा छोड़ने की धमकी मिल रही है।

यह भी पढ़े : बीजेपी सांसद वरुण गांधी बने गरीबों के मसीहा !

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें