उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग किसानों के फसली ऋण माफ़ी की घोषणा की थी, जिसके बाद सरकार ने अगस्त माह में किसानों के ऋण माफ़ी योजना के क्रियान्वयन की बात कही थी।इसी क्रम में बीते बुधवार को मुख्य सचिव ने बैठक काआयोजन किया था, बैठक में किसानों के फसली ऋण माफ़ी(farmer loan waiver) की स्टेटस रिपोर्ट समेत सभी समस्याओं पर चर्चा की गयी थी। शुक्रवार 4 अगस्त को भी सूबे के मुख्य सचिव ने फसली ऋण माफ़ी को लेकर बैठक का आयोजन किया है।

मुख्यमंत्री योगी देंगे 9900 किसानों को ‘ऋण मोचन प्रमाण पत्र'(farmer loan waiver):

  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के फसली ऋण माफ़ी को अगस्त माह में पूरा करने की बात कही थी।
  • जिसके तहत प्रशासन ने फसली ऋण माफ़ी के क्रियान्वयन की गति को बढ़ा दिया है।
  • इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सूबे के 9900 किसानों को ऋण मोचन प्रमाण पत्र देंगे।
  • जिसके तहत राजधानी लखनऊ स्थित स्मृति उपवन में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है।
  • सूत्रों के मुताबिक, कार्यक्रम 17 अगस्त को आयोजित किया जायेगा।
  • जिसमें मुख्यमंत्री योगी कर्ज माफ़ी योजना के तहत किसानों को प्रमाण पत्र देंगे।
  • इस कार्यक्रम में लखनऊ और उसके आसपास के इलाकों के किसानों को बुलाया गया है।

40 लाख किसानों के आधार बनाने को लेकर बैठक(farmer loan waiver):

  • सूबे के मुख्य सचिव ने शुक्रवार को एक बार फिर फसली ऋण माफ़ी को लेकर बैठक का आयोजन किया है।
  • बैठक में 40 लाख किसानों के आधार बनाने को लेकर चर्चा की जाएगी।
  • साथ ही 20 किसानों को बैंकों के पोर्टल में लाने की कोशिशों पर भी चर्चा की जाएगी।
  • इसके साथ ही जिन किसानों का आधार है उनके अकाउंट लिंक की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी।
  • गौरतलब है कि, फसली ऋण की स्टेटस रिपोर्ट पर भी मुख्य सचिव ने जवाब माँगा है।
  • बैठक में फसली ऋण माफ़ी के सभी बिन्दुओं पर चर्चा की जाएगी।

बुधवार को हुई बैठक में जारी हुए थे निर्देश(farmer loan waiver):

  • 86 लाख किसानों के फसली ऋण माफ़ी को लेकर बुधवार को अहम बैठक हुई थी।
  • जिसके बाद मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव कृषि को जरुरी निर्देश दिए थे।
  • मुख्य सचिव ने प्रमुख सचिव कृषि को 15 दिन के अन्दर कार्यवाही करने को कहा था।
  • साथ ही बचे किसानों के बैंक अकाउंट से उनके आधार को लिंक कराने के भी निर्देश दिए गए थे।
  • बैठक में फसली ऋण माफ़ी की स्टेटस रिपोर्ट पर भी जवाब माँगा गया था।
  • इसके साथ ही मुख्य सचिव ने कहा कि, जल्द कार्यवाही कर 15 दिन में रिपोर्ट दें।

86 लाख किसानों के फसली ऋण माफ़ी को लेकर बैठक(farmer loan waiver):

  • बुधवार को राजधानी लखनऊ में किसानों की फसली कर्ज माफ़ी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।
  • बैठक की अध्यक्षता सूबे के मुख्य सचिव कर रहे थे।
  • इसके साथ ही बैठक में कृषि विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे थे।
  • बैठक में प्रमुख सचिव कृषि भी मौजूद थे।
  • साथ ही साथ कई अन्य विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।
  • योगी सरकार की घोषणा के बाद फसली ऋण माफ़ी के स्टेटस रिपोर्ट पर चर्चा की जा रही थी।

कर्ज माफ़ी 86 लाख को, बैंकों के पोर्टल पर सिर्फ 66 लाख मौजूद(farmer loan waiver):

  • सूबे की योगी सरकार ने प्रदेश के 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ़ किया था।
  • जिसके बाद बुधवार को इस योजना के तहत बैठक हुई थी।
  • बैठक में बैंकों के पोर्टल और कृषि ऋण माफ़ी को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी।
  • गौरतलब है कि, सरकार ने 86 लाख किसानों का फसली ऋण माफ़ किया है।
  • लेकिन बैंकों के पोर्टल पर सिर्फ 66 लाख किसान ही मौजूद हैं।
  • 20 लाख किसान बैंकों से दूर हैं।
  • वहीँ 66 लाख किसानों में से सिर्फ 26 लाख के पास ही आधार कार्ड मौजूद है।
  • जिसके तहत बैठक में 40 लाख किसानों का आधार कार्ड बनाकर शामिल करने की चर्चा चल रही है।
  • बैठक में मुख्य सचिव ने कर्ज माफ़ी प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अगस्त में हो सकती है कर्ज माफी(farmer loan waiver):

  • योगी सरकार के फसली ऋण माफ़ करने की योजना को लेकर लखनऊ में बैठक का आयोजन किया गया है।
  • वहीँ सरकार पहले ही प्रशासन को कर्ज माफ़ी की प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दे चुकी है।
  • इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था कि, अगस्त तक 86 लाख किसानों का कर्ज माफ़ कर दिया जायेगा।
  • प्रशासन अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते तक कर्ज माफ़ी प्रक्रिया को पूरा कर सकता है।

ये भी पढ़ें: कर्ज माफ़ हुआ 86 लाख का, बैंकों के पोर्टल पर सिर्फ 60 लाख!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें