उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अपनी सत्ता के पहले दिन से सूबे के किसानों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास कर रही है, लेकिन सूबे के किसान सरकार के प्रयासों के कुछ ख़ास खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार 28 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के किसान प्रदेशव्यापी प्रदर्शन(farmers protest) कर रहे हैं। गौरतलब है कि, प्रदर्शन के तहत सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा पर भी भारी संख्या में प्रदेश भर से आये किसान मौजूद हैं।

मूल्य बढ़ाने को लेकर किसानों का प्रदर्शन(farmers protest):

  • सूबे की योगी सरकार पहले दिन से प्रदेश के किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है।
  • लेकिन सूबे के किसान सरकार के प्रयासों से खुश नजर नहीं आ रहे हैं।
  • जिसके चलते प्रदेश भर में किसान सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • इसी क्रम में सूबे की राजधानी लखनऊ में भी किसान अपना प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • राजधानी लखनऊ में स्थित विधानसभा के सामने प्रदेश भर से आये किसानों का जमावड़ा है।
  • किसान विधानसभा पर मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • वहीँ किसान सरकार द्वारा 10 रुपये की मूल्य वृद्धि को धोखा बता रहे हैं।

किसानों की मांगें(farmers protest):

  • राजधानी लखनऊ में विधानसभा के सामने किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • वहीँ किसानों की मांगें हैं कि, उनकी फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाये।
  • जिसके तहत किसान गन्ना 450 रुपये/क्विंटल,
  • धान 2500 रुपये/क्विंटल,
  • आलू 1000 रुपये/क्विंटल करने की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘रन फॉर नेशन’ के लिए 2000 लोगों ने लगायी दौड़

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें