समाजवादी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों की अभी से तैयारी करना शुरू कर दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आगे नी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इस बीच लोकसभा चुनावों के पहले समाजवादी पार्टी के संगठन में अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव कर दिया है। ये बदलाव जानकर समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेता हैरान हैं। लोकसभा चुनावों के पहले अखिलेश यादव ने जिला स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

सपा की जिला कार्यकारिणी घोषित :

फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी ने जंबोजेट जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसमें देवेंद्र सिंह यादव की पदोन्नति कर उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सपा के आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक में जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुकी ने जिला कार्यकारिणी की घोषणा की है। मंदीप यादव को जिला महासचिव, सुरेंद्र सिंह गौर, अनिल गंगवार, मनमोहन मिश्र, देवेंद्र सिंह यादव जग्गू को उपाध्यक्ष, ब्रजेश पाल को कोषाध्यक्ष, डा. नवरंग सिंह यादव, पुष्पेंद्र यादव, मुजीबुल हसन, अरुण पाल शर्मा, मतीन खां, सुनील विश्वकर्मा, अमित यादव, उदयभान पाल, इलियास मंसूरी, चंद्रेश राजपूत, अरविंद साहू को सचिव मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही 27 सदस्य भी बनाए गए हैं। सपा की इस बैठक के दौरान कई लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ-पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के सभी 8 टेंडर रद्द

 

कांग्रेस से आये नेता को नहीं मिला कोई पद :

लोकसभा चुनावों के पहले जिला स्तर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा बदलाव किया है। इसके अलावा कांग्रेस से सपा में शामिल हुए पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के खास माने जाने वाले अनिल मिश्र को इस बार भी पार्टी में कोई खास तरजीह नहीं दी गई है। उन्हें सपा की जिला कार्यकारिणी में कोई पद नहीं दिया गया है। सपा की इस जिला कार्यकारिणी में अनिल मिश्र को सदस्य के रूप में ही शामिल किया गया। अनिल मिश्र को कोई पद न दिए जाने के बाद से सियासे गलियारों में नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

 

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा- अखिलेश यादव

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें