यूपी के फतेहपुर जिले में एक युवक को घर के बाहर सोते समय (Fatehpur murder) कुल्हाड़ी से काट कर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात लोगों ने युवक को ताबड़तोड़ वार करके मौत की नींद सुला दिया।

लखनऊ में blue whale ने ली एक और जान, मां के दुपट्टे से छात्र ने लगाई फांसी

  • सुबह तड़के जब गांव में पड़ोसी जागे तो मृतक खून से लथपथ पड़ा था।
  • ये देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
  • सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिया भेज दिया।
  • पुलिस की पूछताछ में मृतक के गांव की ही एक महिला से अवैध संबंध होने की बात निकल कर सामने आई है।

वीडियो: डकैती डालने जा रहे बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

  • घरवालों ने इसी परिवार के सदस्यों पर हत्या का शक जाहिर किया है।
  • पुलिस ने मृतक के परिवार वालों की तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।
  • पुलिस ने शक के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है (Fatehpur murder) इनसे पूछताछ की जा रही है।

कलयुगी बेटे ने मां की चाकू से गोदकर की नृशंस हत्या

हमलावर ने कई बार दी थी जान से मारने की धमकी

  • जानकारी के मुताबिक, मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव के राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल बीती रात घर के बाहर चारपाई में सोये थे।
  • उनके बड़े भाई एडीएम के पद रिटायर हुए है।
  • सुबह जब घर के लोग बाहर निकले तो राजेन्द्र का शव खून से लथपथ देख कर उनके होश उड़ गए।
  • इस सनसनीखेज वारदात से परिवार में कोहराम मच गया।
  • गांव में जिसने इस घटना के बारे में सुना वो सुना दौड़ पड़ा।
  • लेकिन पड़ोस में रहने वाला बतोले नामक शख्स नहीं आया।

लखनऊ में blue whale ने ली एक और जान, मां के दुपट्टे से छात्र ने लगाई फांसी

  • जिससे शक की शुई और भी गहरी हो गई।
  • परिजनों की माने तो बतोले को शक था कि उसकी वीवी से मृतक राजेन्द्र के अवैध सबन्ध हैं।
  • जिसको लेकर उसने कई बार विवाद भी किया था और जान से मारने की धमकी भी दी थी।
  • घटना की पड़ताल के लिए पुलिस टीम के साथ फोरेंसिक टीम भी पहुंची।
  • टीम को मृतक की खून के निशान उसके घर पर मिले।
  • एसपी फतेहपुर कवीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।
  • आरोपी फरार है पुलिस का दावा है कि जल्द की घटना के आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Video: मिर्जापुर में स्कूल वाहन में आग लगने से हड़कंप

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें