लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव इलाके के कोटवा गांव में शुक्रवार को एक प्रेमी जोड़े का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला। मृतक लड़की जूली (23) जयसवाल परिवार से थी जबकि लड़का संजय कुमार (24) दलित परिवार से ताल्‍लुक रखता था। ये बात लड़की के पिता को नागवार गुजरी और उसने अपने अन्‍य दो साथियों के साथ मिलकर अपनी बेटी और उसके प्रेमी की हत्‍या कर दोनों के शव को पेड़ से लटका दिया। आरोपी पिता ने प्रेमी जोड़े को फांसी पर चढ़ाने की पुलिस के सामने कबूल की है।

पिता का कबूलनामा

  • मृतक लड़की के आरोपी पिता शिव प्रसाद ने पुलिस के सामने कबूल किया है ‘मैंने अपनी बेटी और उसके प्रेमी को फांसी पर चढ़ाया।’
  • शिव प्रसाद ने बताया कि उसके साथ अन्‍य दो लोग भी इस हत्‍या में शामिल हैं।
  • आरोपी पिता के मुताबिक, वो ऊंची जाति से ताल्‍लुक रखते हैं। इसलिए नीची जाति यानी दलित परिवार में शादी नहीं कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: प्रेमिका ने प्रेमी का शादी के मंडप से किया अपहरण, केस में आया नया मोड़!

क्‍या है पूरा मामला

  • नीमगांव इलाके के कोटवा गांव में संजय कुमार और जूली एक दूसरे से प्रेम करते थे।
  • दोनों के परिवार वाले इस प्रेम संबंध के खिलाफ थे।
  • ऐसे में जूली के पिता ने जबरदस्‍ती उसकी शादी मितौली इलाके के मड़रिया के एक लड़के से करवा दी।
  • शादी के बाद भी जूली अपने प्रेमी संजय से मिलती थी।
  • इस बीच जूली का पति किसी काम से दिल्ली से चला गया।
  • पति के दिल्‍ली जाते ही जूली अपने गांव लौट आई।
  • इसके बाद बीते गुरुवार से जूली और संजय अपने घर से गायब हो गए।
  • वहीं, संजय के पिता ने जूली के पिता के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।
  • शुक्रवार को गांव में दोनों का शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला।

    ये भी पढ़ें: देखिये आईएएस अनुराग तिवारी की मौत से पहले का CCTV फुटेज!

क्‍या कहती है पुलिस

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें