Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत

दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत

दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत

फतेहपुर जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के कठेरवा गाँव में दामाद ने ससुर की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद दामाद फरार हो गया। हत्या के पीछे का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है।

ससुर दामाद के रिश्ते को कलंकित कर देने वाला वाक्या सामने आया है। बताया जा रहा है कि दयाशंकर अपनी दोनों बेटियों की शादी एक ही घर में की थी, जिसके बाद वह अपने बेटियों के घर में ही रह रहा था। परिजनों ने बताया कि दयाशंकर अपने दामाद मनोज के घर पर रहता था। आरोप है कि मनोज का ससुर अपने दामाद की प्रापर्टी बेचने कि फिराक में था, जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि दामाद ने अपने ससुर को गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह फरार हो गया। परिजनों ने घायल को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

आरोपी दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अपने ससुर को गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद दामाद फरार हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं मृतक के परिजन ने बताया की मृतक की बेटी का रिस्तेदारी में ही प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों बेटियों की शादी एक ही घर में किये जाने के बाद से ससुर अपने ही बेटियों के घर रहने लगा था।

 

दामाद की प्रापर्टी बेचने के फिराक में था ससुर

बताया जा रहा है कि ससुर अपने दामाद की प्रापर्टी बेचने के फिराक में था, जिसको लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई कि दामाद ने अपने ससुर की गोली मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों से उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

देशी तमंचे से मारी गोली

सीओ केडी मिश्रा ने बताया कि दयाशंकर अपने दामाद मनोज के यहां रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई तभी दामाद मनोज ने देशी तमंचे से ससुर की गोली चला दी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।

Related posts

लखनऊ : नौकरी के नाम पर बेरोजगारों से लूट

UP ORG Desk
6 years ago

मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस पलटने से 2 दर्जन यात्री घायल

Shivani Awasthi
6 years ago

मायावती 4 फरवरी को बरेली और फिरोजाबाद में करेंगी जनसभाएं!

Dhirendra Singh
8 years ago
Exit mobile version