किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पल्मोनरी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर संतोष कुमार पर निजी प्रैक्टिस कर रही एक महिला डॉक्टर ने छेड़छाड़ और पति को बंधक बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी शिकायत एसएसपी कलानिधि नैथानी से की। एसएसपी के निर्देश पर महिला की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही, इस संबंध में पल्मोनरी विभाग केजीएमयू के प्रोफेसर संतोष कुमार का कहना है महिला चिकित्सक के आरोप निराधार हैं। पैथोलॉजी चलाने वालों का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गलत काम का विरोध करने पर साजिश रची जा रही है।यह गिरोह मेरे खिलाफ आगरा से लखनऊ तक मुकदमा दर्ज करवा रहा है। हर स्तर पर जांच के लिए तैयार है। पुलिस जांच में असली तथ्य सामने आ जायेंगे।

महिला डॉक्टर ने बताया कि डॉक्टर संतोष कुमार उनके साथ पढ़ाई करते थे। केजीएमयू में वह अपनी मां को दिखाने आई तो इसी दौरान उनसे मुलाकात हुई थी।महिला डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी ने उनको फेसबुक पर दोस्ती का निमंत्रण भी दिया था। जिसे उन्होंने कबूल कर लिया था। महिला के अनुसार एक दिन जब वे अपनी मां को लेकर पल्मोनरी विभाग आई तो डॉक्टर संतोष मिले। कुछ देर की बातचीत के बाद उन्होंने छेड़खानी शुरू कर दी। विरोध किया तो बाद धमकाने लगे।इस वारदात के बाद महिला चिकित्सक ने उनसे बातचीत बंद कर दी। इस बात से नाराज होकर सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने लगे।

आरोप है कि एक दिन जब उनके पति केजीएमयू गए तो डॉ. संतोष ने अपने सहयोगियों के साथ उन्हें बंधक बना लिया। इस वारदात की शिकायत पति ने केजीएमयू प्रशासन से की। जिस पर 5 अक्टूबर को संतोष कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसएन शंखवार के सामने अपनी गलती भी कबूल की। लेकिन इसके बाद पति को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला चिकित्सक ने एसएसपी मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”post_tag” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें