उत्तर प्रदेश के कानपुर (देहात) की जुडिशियल मजिस्ट्रेट प्रतिभा गौतम की कल रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई है। कल दोपहर कानपुर के कैंट पुलिस स्टेशन स्थित सर्किट हाउस कालोनी में उनके घर के कमरे में मिला। बताया जा रहा है कि कानपुर में जज कॉलोनी के आवास में मिली प्रतिभा की हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना के बाद मौका-ए वारदात पर हालात बहुत रहस्यमयी हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासाः

  • प्रतिभा गौतम केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ है।
  • गले में धारदार हथियार के  5 निशान पाये गये हैं।
  • प्रतिभा के गले पर अंगुलियों के निशान पाये गयें।
  • मारने से पहले प्रतिभा को बहुत तड़पाया गया था।
  • मरने के पहले गला घोटने के सबूत भी पाये गयें।
  • प्रतिभा के शरीर पर करीब 20 से अधिक चोटों के निशान पाये गयें।
  • हत्या की सुई पूरी तरह से अब पति की तरफ घूम गई है।
  • बताया जा रहा है पति अभिषेक ने ही प्रतिभा की हत्या की थी।
  • प्रतिभा की हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए ये पूरी साजिश रची गई थी।

क्या है मामलाः

  • महिला जज के दोनों हाथों की नस कटी हुई थी और प्रतिभा की लाश फांसी पर लटकी थी।
  • प्रतिभा के पति का कहना है कि प्रतिभा गौतम ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की है।
  • लेकिन पुलिस को छानबीन में मामला संदिग्ध लग रहा है।
  • प्राथमिक जांच में हाथ की नस कटने से मौत की बात सामने आ रही है।
  • पुलिस इस रहस्यमयी मौत की गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।

टैंपो से पोस्टमार्टम हाउस तक ले जाया गया प्रतिभा गौतम का शव!

शनिवार को दिल्ली में थी प्रतिभाः

  • महिला जज के पति अभिषेक ने रविवार सुबह पुलिस को सूचना दी कि उनकी पत्‍नी ने आत्‍महत्‍या कर ली है।
  • अभिषेक कि रविवार सुबह जब वो घर में आया तो महिला जज की लाश पंखे से लटकी हुई थी।
  • अभिषेक के अनुसार शनिवार को वो प्रतिभा के साथ दिल्‍ली में था।
  • जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
  • झगड़े के बाद प्रतिभा रात में ही कानपुर वापस आ गई।
  • रविवार सुबह जब वह कानपुर आया तो घर के बाहर से प्रतिभा को फोन किया।
  • काफी देर तक जब कोई जवाब नहीं मिला तो वो दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर गया।
  • अभिषेक के अनुसार उसने चुनरी से फांसी लगाई हुई थी।

कानपुरः गर्भवती न्यायिक मजिस्ट्रेट की गला घोंटकर निर्मम हत्या!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें