भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष दयाशंकर की पत्नी स्वाति सिंह खुद मुसीबत में घिरती नजर आ रही हैं! हाल ही के दिनों में बसपा सुप्रीमो मायावती और अन्य वरिष्ठ बसपा नेताओं के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी पर बसपा को घेरने वाली स्वाति सिंह खुद विवादों से घिरी हुई हैं।
- स्वाति सिंह और उनके पूरे परिवार के खिलाफ महिला उत्पीड़न का केस दर्ज है।
- अभी तक ये बात शायद ही किसी को पता होगी।
- साल 2008 में स्वाति की ही भाभी आशा सिंह ने स्वाति सिंह के परिवार पर महिला उत्पीड़न का केस दर्ज कराया था।
- दहेज उत्पीड़न का भी आरोप लगाया गया है केस के तहत ।
- यह केस धारा 498 ए, 325, 323 और धारा 504 के तहत दर्ज किया गया है।
- अपनी 12 साल की बेटी और मां के लिए यूपी सरकार से बसपा के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं स्वाति सिंह ।
बहुत ही हैरान कर देने वाली बात है कि जो स्वाति सिंह महिला सम्मान और बेटी सम्मान के लिए लड़ाई लड़ रही हैं, वो खुद महिला उत्पीड़न के केस में आरोपी हैं।
- स्वाति सिंह ने ये बात अभी तक मीडिया वालों को भी नहीं बताई है।
- दर्ज कराए गए महिला उत्पीड़न व दहेज़ के केस के मुताबिक, जब आशा सिंह शादी कर स्वाति के घर आईं तो करीब दो महीने बाद उन्हें दहेज को लेकर प्रताडि़त किया जाने लगा।
- स्वाति सिंह के परिवार वालों ने आशा सिंह के साथ मारपीट की।
- स्वाति सिंह के परिवार वालों ने दहेज की रकम (3 लाख रुपए) न देने पर आशा सिंह को जान से मारने की धमकी भी दी।
- स्वाति सिंह का जन्म एक अगस्त 1978 को बोकारो जिले (वर्तमान में झारखंड) में हुआ था।
- आशा सिंह स्वाति सिंह की मां है।इन लोगों के खिलाफ दर्ज महिला उत्पीड़न व दहेज़ प्रथा का केस:-
1. पुनीत सिंह पुत्र वीरेंद्र कुमार सिंह (पति)2. वीरेंद्र कुमार सिंह (ससुर)3. आशा सिंह पत्नी वीरेंद्र कुमार सिंह (सास)4. स्वाति सिंह पत्नी दयाशंकर सिंह (ननद)
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Ashutosh Srivastava
Reporter at uttarpradesh.org, News Junkie,Encourager not a Critique Admirer of Nature.