शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की टेस्टिंग की गयी, गौरतलब है कि, 21 नवम्बर को मुख्यमंत्री अखिलेश आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
जेट फाइटर को लैंड कराकर की गयी टेस्टिंग:
- शुक्रवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की टेस्टिंग की गयी।
- जिसके तहत जेट फाइटर प्लेन को एक्सप्रेस-वे पर लैंड कराया गया।
- टेस्टिंग के लिए 8 जेट फाइटर प्लेन को आगरा एक्सप्रेस-वे पर उतारा गया।
- इस दौरान 5 मिराज 2000 और 3 सुखोई विमानों ने एक्सप्रेस-वे पर अपने करतब दिखाए।
जंग के हालातों के मद्देनजर 2 किमी का विस्तार:
- यूपीईआईडीए के सीईओ नवनीत सहगल ने जानकारी दी कि, एक्सप्रेस-वे 302 किमी लम्बा है।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में 22 महीने का समय लगा है।
- जिसकी कुल लागत 13 हजार 200 करोड़ रुपये है।
- साथ ही उन्होंने बताया कि, जंग के हालातों के मद्देनजर एक्सप्रेस-वे में 2 किमी का विस्तार किया गया है।
- साथ ही एक्सप्रेस-वे को बनाने में इको-सिस्टम का भी ध्यान रखा गया है।
- उन्होंने आगे जानकारी दी कि, एक्सप्रेस-वे दिसम्बर में पूरी तरह ऑपरेट करने लगेगा।
21 नवम्बर को होगा उद्घाटन:
- मुख्यमंत्री अखिलेश 21 नवम्बर को आगरा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
- 21 नवम्बर को सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन है।
- सीएम अखिलेश ने पहले ही घोषणा की थी कि, सपा प्रमुख के जन्मदिन के मौके पर एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे।
यह भी पढ़ें: तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली शानदार, किया एक और कीर्तिमान अपने नाम
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Divyang Dixit
Journalist, Listener, Mother nature's son, progressive rock lover, Pedestrian, Proud Vegan, व्यंग्यकार