अगर आप के पास पैसे नहीं हैं तो कार्ड के जरिये वाहन का जुर्मना भरना भर सकते हैं। यह व्यवस्था नगर निगम स्मार्ट सिटी परियोजना की दूसरी वर्षगांठ (Smart City project second anniversary) पर आगामी 25 जून से शुरू करने जा रहा है। नगर निगम की नै शुरुआत के बाद जेब में पैसा न होने का बहाना नहीं चलेगा। नगर निगम नो पार्किंग से गाड़ी उठाई गई गाड़ियों और हॉउस टैक्स भी कार्ड के जरिये लेने की तैयारी में है। नगर निगम ने इसके लिए दो निजी बैंकों के सहयोग से स्वाइप मशीनें ली हैं।

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री के आगमन पर एयरपोर्ट पर रेड अलर्ट जारी!

रोजाना नो-पार्किंग जोन से उठाये जाते हैं 100 वाहन

  • अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव के अनुसार नो पार्किंग पर खड़े वाहनों को नगर निगम की क्रेन उठाकर लाती है।
  • इस दौरान वाहन स्वामी तरह-तरह के बहाने बनाते हैं।
  • वह पैसे ना होने का भी बहाना बनाते हैं ऐसे में अब जुर्माना डेबिट कार्ड से भरना होगा।
  • इसकी शुरुआत स्मार्ट सिटी परियोजना की दूसरी वर्षगांठ पर 25 जून से हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- गोमती रिवर फ्रंट: 8 इंजीनियरों के खिलाफ FIR दर्ज!

  • अभी तक कई वाहन स्वामी डेबिट कार्ड से जुर्माना लेने का दबाव मनाते थे।
  • इस योजना को स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लागू किया जा रहा है।
  • उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि जुर्माने में एक हजार रुपये नगर निगम के पास और सौ रुपये यातायात विभाग को जाता है।

ये भी पढ़ें- अनियंत्रित बाइक ने महिला को मारी टक्कर, गंभीर!

  • उन्होंने बताया कि शहर में 15 क्रेन को वाहन उठाने के लिए लगाया गया है।
  • हर क्रेन को कम से कम दस वाहन उठाने का लक्ष्य सौंपा गया है।
  • रोजाना कम से कम दो सौ वाहन नो-पार्किंग जोन में खड़े होने पर जब्त कर जुर्माना वसूला जाता है।

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा: युवती का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप!

  • स्वाइप मशीनें के जरिये अब हाउस टैक्स का भुगतान भी डिजिटल ही किया जायेगा।
  • उन्होंने बताया कि नगर निगम के हर कैश काउंटर पर स्वाइप मशीन लगाई जाएगी।
  • इसके अलावा 26 ई-सुविधा केंद्रों पर अब भुगतान करते ही अपडेट मिल जाएगा।
  • 25 जून से शहर वासियों को कई सुविधाएं मिलेंगी।

ये भी पढ़ें- एक क्लिक पर देखें पीएम मोदी की सुरक्षा-व्यवस्था!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें