रामपुर जिले में सरेराह लड़कियों से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने 14 (fir lodge) आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

  • इस मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
  • पुलिस का कहना है कि सभी 14 अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है।
  • हालांकि पीड़ितों ने पुलिस से संपर्क नहीं किया लेकिन मामला गंभीर होने के चलते पुलिस ने शिकायतकर्ता के रूप में प्राथमिकी दर्ज (fir lodge) की है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

  • पुलिस ने सोशल मीडिया पर वीडियो वॉयरल होने के बाद कुवाखेड़ा गांव के निवासी शाहनवाज पुत्र फारुख, नावेद पुत्र नईम मुल्ला, फरमान पुत्र पंच नामे अली, जहाने आलम पुत्र कलुआ, सद्दाम पुत्र अमर दूधिया सहित 14 अभियुक्तों के खिलाफ टांडा थाने में crime no.385/17 u/s 354a, 354b और IT act के तहत केस दर्ज किया है।
  • इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
  • बाकी के आरोपियों की तलाश की जा रही है।
  • यह जानकारी गृह विभाग की ओर से दी गई है।

ये भी पढ़ें- महिला रसोइयां 76 बार कर चुकीं धरना-प्रदर्शन पर नहीं पूरी हुईं मांगें!

छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर किया वॉयरल

  • दरअसल मामला रामपुर के थाना टांडा क्षेत्र का हैं।
  • गांव के कुछ मनचलों ने दो युवतियों के साथ छेड़छाड़ की।
  • बेखौफ मनचलों ने छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी मनचलों के खिलाफ कार्रवाई (fir lodge) की।

ये भी पढ़ें- लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी कर बुरा फंसा वर्दीधारी, हुई धुनाई!

  • पुलिस ने पीड़ितों के शिकायत करने का भी इंतजार नहीं किया और वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुद पुलिस खुद ही वादी बनी और मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
  • बता दें कि एन्टी रोमियो स्क्वॉड का गठन करने के पीछे योगी सरकार का मक़सद मनचलों में खौफ पैदा करना था।
  • स्क्वॉड के गठन पर सरकार को आलोचना और पुलिस को दबंगई के आरोप झेलना पड़े।
  • कई बेगुनाह पीटे गए लेकिन इस वॉयरल वीडियो को देख कर लगता है कि एंटी रोमियो स्क्वॉड भी मनचलों के मन मे खौफ पैदा ना कर सका।

ये भी पढ़ें- छेड़छाड़ के विरोध में बुरी तरह से पीटा, सीने पर दांत से काटा!

क्या कहते हैं जिम्मेदार

  • इस सनसनीखेज मामले में पुलिस अधीक्षक रामपुर विपिन ताड़ा ने बताया कि वीडियो के आधार पर मनचलों की पहचान कर ली गई है।
  • पुलिस ने 14 युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

ये भी पढ़ें- विधान सभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह कर प्रयास

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें