सिविल अस्पताल के मेडिसिन फीमेल वार्ड में भर्ती 26 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिवारीजनों ने वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के दौरान उन्होंने स्टाफ नर्स व इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों के साथ अभद्रता की। हंगामा इस कदर बढ़ गया कि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया।

ये भी पढ़ें :सुखी जीवन के लिए जरुरी है पर्यावरण सुरक्षा!

डॉक्टरों से की अभद्रता

  • सिविल अस्पताल में परिजनों का हंगामा वैसे कोई नयी बात नहीं है।
  • आए दिन होने वाले मरीजों की मौत का कारण परिजन डॉक्टर की लापरवाही बताते हैं।
  • वहीं दूसरी ओर डॉक्टरों का कहना होता है कि मरीज की हालत गंभीर थी।
  • ऐसा ही एक मामला सिविल अस्पताल के मेडिसिन फीमेल वार्ड का भी सामने आया।
  • जहां भर्ती एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी ।
  • जिसके बाद उसके परिजनों ने वार्ड में जमकर हंगामा काटा।

ये भी पढ़ें :जन्माष्टमी-गणतंत्र दिवस को लेकर यूपी ‘अलर्ट’ पर!

  • इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद स्टाफ नर्स व डॉक्टरों से भी अभद्रता की।
  • मामला बढता देख अस्पताल प्रशासन को पुलिस बुलानी पडी तब जाकर मामला शांत हो सका।
  • स्टाफ नर्स की शिकायत पर अस्पताल प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज करने की तहरीर दी है।
  • कैट निवासी 26 वर्षीय महिला को खून की कमी की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
  • अचानक हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।
  • मगर फिर भी काफी प्रयासों के बाद भी वह महिला की जान नहीं बचा सके।
  • मौत की सूचना मिलते ही परिजनों ने फीमेल वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें : लापता पांचों बच्चों का पुलिस नहीं लगा पाई सुराग!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें