उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद भी गुंडा राज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी गुंडाराज के कारण सपा को सत्ता से बाहर होना पड़ा था मगर फिर भी उसके नेता सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। कानपुर में सपा नेता ने कुछ ऐसी घटना को अंजाम दिया जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।


  • सपा नेता ने किया कुकृत्य :
    • उत्तर प्रदेश की जनता ने समाजवादी पार्टी के नेताओं की गुंडई से चलते ही सत्ता से उन्हें बाहर कर दिया था।
    • मगर फिर भी सपा नेता अपनी हरकतों को सुधारने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं।
    • ये नेता आये दिन गरीब और दुखी जनता के साथ मारपीट जैसा काम करते हुए दिखाई देते हैं।
    • कुछ ऐसा ही काम कानपुर के बिल्हौर थानाक्षेत्र के काकूपुर रब्बन गाँव के निवासी के साथ हुआ है।
    • यहाँ के रहने वाले रामकुमार पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के करीबी नेता का कहर टूटा है।
    • पीड़ित का कहना है कि सपा के पूर्व जिला सचिव से उसने भैंस खरीदने के लिए ब्याज पर पैसे उधार लिए थे।
    • उसकी भैंस के दूध से जो भी कमाए होती थी तो वो उसे सपा नेता को देता था।
    • मगर पिछले 2 महीने से वो पैसे नहीं दे सका तो सपा नेता पीड़ित के घर पहुँच गया।
    • पीड़ित का कहना है कि सपा नेता ने उसे कार में बिठाया और किसी अंजान मकान में ले गया था।
    • यहाँ पर सपा नेता के उसके साथ मारपीट की और उसके गुप्तांग में गर्म चाय भी डाल दी थी।
    • इस मामले में पुलिस का कहना है कि बहुत जल्द आरोपियों को उन पर कार्यवाई की जायेगी।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें