उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने सपा सरकार की कानून व्यवस्था को बड़ा मुद्दा बनाया था। यही कारण था कि भाजपा को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ और उसकी सरकार बन गयी। अब पिछली सरकार के कई नेता ऐसे थे जिन्होंने अपनी सरकार के रहते काफी दुरूपयोग किया था। मगर कुछ नेता ऐसे भी हैं जिन पर से सत्ता का नशा अभी उतरा नहीं है।

पूर्व विधायक पर दर्ज हुआ केस :

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में सपा के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है। सपा के पूर्व विधायक पर एक आदमी का अपहरण कर उसे पीटने का आरोप है। स्थानीय अस्पताल में उस आदमी की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी थी। इसके बाद तहरीर दिए जाने के बाद सपा के पूर्व विधायक रामखिलाड़ी यादव पर ह्त्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

11 जनवरी का है मामला :

संभल के गुन्नौर तहसील इलाके के घोसली राजा गाँव के रहने वाले पूर्व सपा विधायक रामखिलाड़ी यादव पर केस दर्ज किया गया है। पूर्व विधायक पर आरोप है कि उन्होंने इसी गाँव के निवासी पान सिंह अपहरण कर लिया था। हथियारों के बल पर उन्होंने उस आदमी को गाड़ी में बिठा लिया था। आरोप है कि अपहरण करने के बाद पूर्व सपा विधायक ने उस आदमी को काफी पीटा और उसे अधमरा छोड़ कर बीच रास्ते में वहां से फरार हो गये थे। पीड़ित पान सिंह का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा था जहाँ उनकी मौत हो गयी थी। संभल पुलिस ने पान सिंह के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 5 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

ये भी पढ़ें : जजों की पीसी पर सियासत तेज, कांग्रेस ने कहा- खतरे में है लोकतंत्र

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें