रविवार 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन है, जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने पीएम मोदी के जन्मदिन को ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के रूप में मनाने की योजना बनायी है, जिसके तहत पूरे देश में स्वच्छता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं, इन सभी कार्यक्रमों में भाजपा के पदाधिकारी मौजूद हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित मुख्यालय में भी कार्यक्रम(fireworks program) का आयोजन किया गया है।

केक काटेंगे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष(fireworks program):

  • रविवार को भाजपा पीएम मोदी का जन्मदिन मना रही है।
  • जिसके तहत भाजपा उत्तर प्रदेश हर जिले में स्वच्छता कार्यक्रम चला रही है।
  • इसी क्रम में यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पाण्डेय विशाल केक काटकर पीएम मोदी का जन्मदिन मनाएंगे।
  • केक काटने का कार्यक्रम दोपहर 12 बजे आयोजित किया जायेगा।
  • इस दौरान कार्यक्रम में तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के चलते पुलिस बल तैनात(fireworks program):

  • रविवार को यूपी भाजपा पीएम नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मना रही है।
  • वहीँ कांग्रेस पीएम मोदी के जन्मदिन पर प्रदर्शन कर रही है।
  • कांग्रेस के प्रदर्शन के चलते भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
  • यूपी कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा डीजल-पेट्रोल लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधानसभा के सामने होगी आतिशबाजी(fireworks program):

  • पीएम मोदी के 67वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कई कार्यक्रम कर रही है।
  • जिसके तहत लखनऊ के कई मंदिरों में पूजा-पाठ का कार्यक्रम रखा गया है।
  • कई अस्पतालों में फल-वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
  • वहीँ भाजपा कार्यकर्ता शाम को विधानसभा के सामने आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा।

ये भी जायेंगे: साप्ताहिक दौरे में काशी के बाद गोरखपुर पहुंचेंगे CM योगी!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें