Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

हाथरस: आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में जमकर फायरिंग

Firing at RSS Arms Worship Event Photographer Injured in Hathras

Firing at RSS Arms Worship Event Photographer Injured in Hathras

पूरे देश में विजय दशमी का पर्व हर्षोउल्लास के साथ मनाया जा रहा था। विजय दशमी के पर्व पर शस्त्र पूजन का भी आयोजन जगह-जगह किया जाता है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला में आरएसएस के कार्यक्रम में अचानक फायरिंग से भगदड़ मच गई। फायरिंग के दौरान गोली लगने से एक फोटोग्राफर सहित दो लोग गोली लगने से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला बागला अस्पताल लाया गया। यहां से उन्हें अलीगढ़ के वरुण ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन के बाद फोटोग्राफर खतरे से बाहर है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

[penci_blockquote style=”style-1″ align=”none” author=””]विधायक के पुत्र पर फायरिंग करने का आरोप[/penci_blockquote]
जानकारी के मुताबिक, घटना बागला कॉलेज के मैदान की है। यहां दशहरा के मौके पर शुक्रवार सुबह स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का शस्त्र पूजन कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि बागला कालेज में इकट्ठा हुए थे। तभी भाजपाइयों की तरफ से हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान एक गोली सुरक्षाकर्मी की राइफल की बट में जा लगी। बट को जस्ते से मोर्डीफाइ किया गया था। गोली लगने से बट में लगा जस्ता नजदीक में मौजूद एक अखबार के फोटोग्राफर विनोद शर्मा के गले में फंस गया। फोटोग्राफर के लहुलुहान होने से वहां मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आनन-फानन में घायल फोटोग्राफर को जिला बागला अस्पताल लाया गया। यहां से फोटोग्राफर को अलीगढ़ के वरुण ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया। अलीगढ़ में फोटोग्राफर का ऑपरेशन हो गया वह खतरे से बाहर है। हादसे से बागला कॉलेज मैदान में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। इधर घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार विधायक के पुत्र द्वारा फायरिंग की गई।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”Crime News” background=”” border=”” thumbright=”yes” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”up_crime_categories” orderby=”random”]

Related posts

‘योगी राज’ या ‘खनन राज’: सुने ऑडियो!

Sudhir Kumar
7 years ago

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का बयान- अन्ना हजारे का आंदोलन जायज, अन्ना हजारे के कहने पर आप आंदोलन का करेगा समर्थन, मुजफ्फरनगर दंगे से आरोपियों से केस वापस लेना आतंकी प्रवृति को बढ़ावा मिलता है.

Ashutosh Srivastava
6 years ago

जौनपुर : कांग्रेसी एक नम्बर के झूठे हैं : स्वतंत्र देव सिंह

Bhupendra Singh Chauhan
6 years ago
Exit mobile version