यूपी के मेरठ जिला के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह में गोली चलने से हड़कम्प मच गया। गोली चलने पर दूल्हा-दुल्हन पक्षों में झड़प हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

फायरिंग करते युवक सीसीटीवी में कैद

  • जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र में शादी समारोह था।
  • इस दौरान एक युवक ने फायरिंग कर दी।
  • फायरिंग से शादी समारोह में हड़कंप मच गया।
  • फायरिंग करते युवक कैमरे में कैद हो गया।
  • फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
  • सूचना पाकर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को लिया हिरासत में लिया है।
  • लिसाड़ी गेट के फ़लक पैलेस में ये शादी समारोह चल रहा था।
  • इस मामले में एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चार लोगों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें