उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव के तहत राजनीतिक दलों के बीच मुकाबला हुआ था, गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कुल तीन चरणों में संपन्न हुआ था, जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मतदानों की गिनती शुरू हो गयी है, ज्ञात हो कि, निकाय चुनाव 2017 में 16 नगर निगम, 198 नगर पालिका और 438 नगर पंचायतों में मतदान किया गया था। इसी क्रम में फिरोजाबाद नगर निगम के मेयर पद का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

फिरोजाबाद नगर निगम में भाजपा की नूतन की जीत:

  • उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद सूबे में निकाय चुनाव का संग्राम राजनीतिक दलों के बीच हुआ था।
  • जिसके तहत शुक्रवार 1 दिसंबर को उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के तहत मतगणना की गयी थी।
  • मतगणना के बाद फिरोजाबाद नगर निगम का परिणाम घोषित हो गया है।
  • जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी की नूतन राठौर ने गोरखपुर मेयर के चुनाव बाजी मार ली है।

16 में से 14 सीटों पर भाजपा का कब्ज़ा:

  • उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2017 में कुल 16 नगर निगमों पर चुनाव हुआ था।
  • जिसके तहत कुल 14 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने बाजी मार ली है।
  • लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, गोरखपुर, मथुरा, आगरा, मुरादाबाद, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, अयोध्या-फैजाबाद, सहारनपुर, बरेली, झाँसी में, भाजपा प्रत्याशियों को मेयर चुना गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें