सपा जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफ़ा :
- उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।
- इसके बाद से ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने संगठन को मजबूत करने में लग गये थे।
- अखिलेश का कहना था कि निकाय चुनाव से ही जनता में लोकसभा चुनाव के लिए संदेश जायेगा।
- इसके बाद निकाय चुनाव में भी सपा का यूपी के साथ ही उसके गढ़ में भी सूपड़ा साफ़ हो गया है।
- इस हार की समीक्षा करने के लिए समाजवादी पार्टी बूथ लेवल पर जुट गयी है।
- इस बीच हार की जिम्मेदारी लेते हुए फिरोजाबाद के सपा जिलाध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है।
- अपने इस्तीफे में उन्होंने मांग की है कि किसी गैर-यादव को जिलाध्यक्ष बनाया जाये।
- सपा अध्यक्ष ने कहा कि फिरोजाबाद का यादव समाज समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है।
- मगर पार्टी को मजबूत करने के लिए अन्य समाज का जुड़ना जरूरी है।
- सपा जिलाध्यक्ष ने इस्तीफे के बाद से नये अध्यक्ष को लेकर कई तरह की चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।
- चर्चा है कि इस बार किसी मुस्लिम को फिरोजाबाद में सपा का जिलाध्यक्ष बनाया जायेगा।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Pages: 1 2