आखिरकार आगरा पुलिस ने विदेशी युगल पर्यटकों पर पथराव कर हमला करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले आरोपियों में 3 नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को पहचान आसान नहीं थी। पुलिस के पास कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। यह नहीं पता कि पत्थर कहां से आया था। (swiss couple attack case)

सपा के पूर्व मंत्री रविदास मेहरोत्रा की संपत्ति कुर्क कर गिरफ़्तारी के आदेश

  • हालांकि हमलावरों के फोटो विदेशी युवती के मोबाइल में कैद मिल गए।
  • इसके आधार पर पुलिस ने पहचान कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
  • फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई कर रही है।

फिर दागी कंपनी को मिला online दरोगा भर्ती परीक्षा कराने का जिम्मा

खून से लथपथ विदेशी पर्यटकों का वीडियो बनाते रहे राहगीर

  • जानकारी के मुताबिक, पिछले महीने 30 सितंबर को अपनी गर्लफ्रेंड मेरी द्रोज के साथ भारत आए क्यून्टीन जेर्मी क्लॉर्क भारत घूमने आये हैं।
  • घटना रविवार के दोपहर करीब एक बजे की है।
  • स्विट्जरलैंड के लोसने निवासी क्वांटम क्लार्क और उनकी मित्र मैरी ड्राग फतेहपुर सीकरी पहुंचे थे।
  • वह स्मारक देखने के बाद कस्बे से होते हुए तेरहा दरवाजे के नजदीक अरावली पहाड़ियों की तरफ चले गए।
  • वह पहाड़ी पर घूम ही रहे थे कि किसी सिरफिरे व्यक्ति ने उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
  • जिससे क्वांटम के सिर और कान के पास चोट लगी, जबकि मैरी के हाथ में चोट आई।
  • चोटिल पर्यटकों ने इसकी जानकारी क्षेत्रीय लोगों को दी तो उन्होंने घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया।

बेवफा निकली प्रेमिका तो प्रेमी ने कर ली खुदखुशी

  • इसके बाद थाना पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।
  • यहां उनका उपचार किया गया।
  • क्वांटम ने डॉ. पीयूष अग्रवाल से एक कान से सुनाई नहीं देने की बात कही।
  • इसके बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। (swiss couple attack case)
  • क्वांटम की चोट गंभीर होने पर उन्हें दिल्ली गेट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • एसओ फतेहपुर सीकरी प्रदीप कुमार ने बताया कि विदेशी पर्यटकों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
  • प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना के दौरान विदेशी पर्यटक खून से लथपथ पड़े रहे लेकिन राहगीर उनका वीडियो बनाते रहे।

वीडियो: कानपुर में ‘I Love Pakistan’ लिखा गुब्बारा मिलने से हड़कंप, FIR दर्ज

युवती के मोबाईल में मिले सुराग

  • एसपी देहात पश्चिम अखिलेश नारायण ने बताया कि 23 अक्तूबर को एक दरोगा को दिल्ली भेजा गया था।
  • वहां हॉस्पिटल में दरोगा ने जख्मी विदेशी युगल से बातचीत की।
  • युवती के मोबाइल में कुछ फोटोग्राफ थे।
  • उन्हीं के आधार पर जांच आगे बढ़ाकर आगे की कार्रवाई की गई।
  • पीड़ित विदेशी युगल ने पुलिस को बताया कि युवकों की संख्या पांच थी।
  • वे उनके पास आने का प्रयास कर रहे थे। (swiss couple attack case)
  • हालांकि ये मामला मुख्यमंत्री से लेकर विदेश मंत्री के संज्ञान में है।
  • पुलिस इस बात से राहत की सांस ले रही है कि प्रेशर खत्म हो गया है।

तीन निर्धन कैदी जेल से रिहा, समाजसेवियों ने दिया साथ

इस घटना पर उठे कई सवाल

  • विदेशी पर्यटकों पर हुए हमले के बाद कई सवाल उठ रहे हैं।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि विदेशी पर्यटक सार्वजानिक स्थान पर अश्लीलता (किस) कर रहे थे।
  • जब लोगों ने इसका विरोध किया तो भी वो नहीं माने तो किशोरों ने उनपर हमला कर दिया।
  • हालांकि पहले दिन पुलिस विदेशी पर्यटकों का भरोसा क्यों नहीं जीत पाई?
  • पुलिस ने पहले दिन ही गिरफ्तारी के प्रयास क्यों नहीं किए?
  • जख्मी हालत में विदेशी पर्यटकों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीकरी से जिला अस्पताल प्राइवेट गाड़ी से भेजा गया था। (swiss couple attack case)
  • स्वास्थ्य केंद्र में विदेशी युवक ने इंजेक्शन तक लगवाने से इनकार कर दिया था।

मोहब्बत की नगरी में विदेशी युगल पर जानलेवा हमला

डर के मारे पुलिस ने दबाया था मामला

  • घटना के बाद पुलिस ने यह कहकर मामले को हल्का करने का प्रयास किया कि पर्यटकों ने किसी को नहीं देखा। जबकि ऐसा नहीं था।
  • हमलावरों का उनसे आमना-सामना हुआ था।
  • बताया जा रहा है कि विदेशी पर्यटकों को पत्थर ही नहीं एक डंडा भी मारा गया था।
  • युवती ने अपने मोबाइल में फोटो भी लिए थे।
  • संभवत: यह जानकारी पुलिस को पहले दिन हो गई थी।
  • मामला तूल पकड़ सकता है इस भय से पुलिस ने इसे छिपाए रखा था।
  • विदेशी पर्यटकों पर हमले की गुरुवार सुबह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस पर संज्ञान लिया।
  • योगी सरकार से रिपोर्ट मांगी थी। (swiss couple attack case)
  • एसपी देहात पश्चिम अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ( राहुल, पंकज, हनीफ, मुकुल और सनी) ने अपना जुर्म कबूल किया है।
  • उनका कहना है कि सनक में हमला बोल दिया था।
  • दिल्ली के हॉस्पिटल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मुकदमे में हड्डी टूटने की धारा बढ़ा दी गई।
  • युवती के हाथ में फ्रैक्चर आया है।

यहां सैलानियों से जबरदस्ती करता है गैंग

  • बताया जा रहा है कि ताजमहल, आगरा किला, फतेहपुर सीकरी में लपकों का आतंक है।
  • आगरा में पैर रखते ही विदेशी पर्यटक लपकों से घिरने लगते हैं।
  • कमीशनखोरी के इस खेल को एंपोरियम, रेस्टोरेंट और होटल वालों ने बढ़ावा दिया है।
  • बड़ी संख्या में युवाओं ने लपका गिरी को स्थायी पेशा बना लिया है।
  • ताज के पश्चिमी गेट पर लगभग 500 से 700, पूर्वी गेट की ओर शिल्पग्राम में लगभग 400, आगरा किला के बाहर लगभग 300 लपके सक्रिय हैं। (swiss couple attack case)
  • फतेहपुर सीकरी में भी लगभग 500 लपके सैलानियों के साथ जबरदस्ती करते दिखाई देते हैं।
  • आगरा में कैंट स्टेशन पर गतिमान, शताब्दी, ताज एक्सप्रेस के आने पर बड़ी संख्या में लपके आ जाते हैं। दूर से पर्यटक का बैग देखकर हल्ला मचा देते हैं कि यह उसका है।
  • अधिकारियों का निरीक्षण होता है तो रेलवे पुलिस इन्हें खदेड़ देती है।
  • बाद में फिर से उनकी मनमानी चलती है।

आगरा में लगातार हो रही आपराधिक घटनाएं

  • 11 सितंबर 2007 को दो जापानी युवतियों के साथ गैंगरेप, आरोपित बरी हो चुके हैं।
  • 10 नवंबर 2010 को फतेहपुर सीकरी में स्कॉटलैंड की पर्यटक से छेड़छाड़ की घटना हुई थी।
  • 11 अक्टूबर 2011 को ताजमहल में कतर की महिला से छेड़छाड़ की घटना हुई थी।
  • 09 जनवरी 2012 को दिल्ली की दो छात्राओं से फतेहपुर सीकरी में छेड़छाड़।
  • 31 जनवरी 2012 को ताज में कोरियन महिला सैलानी से छेड़छाड़।
  • 25 दिसंबर 2012 को फतेहपुर सीकरी में छात्रा से दुराचार की कोशिश।
  • 20 जनवरी 2013 को ताज पश्चिमी गेट के पास कोरियन पर्यटक से छेड़छाड़, मारपीट।
  • 19 मार्च 2013 को ब्रिटिश महिला से ईदगाह के होटल में रेप की कोशिश, युवती ने बालकनी से कूदी। (swiss couple attack case)
  • 19 अप्रैल 2014 को जर्मन युवती के साथ होटल में अश्लील पेशकश की गई।
  • 22 अक्टूबर 2017 को स्विट्जरलैंड के लोसने निवासी क्वांटम क्लार्क और उनकी मित्र मैरी ड्राग पर फतेहपुर सीकरी में हमला हुआ।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें