गोरखपुर कुख्यात बदमाश अमरजीत यादव के नाम पर खजनी में जनरल स्टोर चलाने वाले देवनाथ कसौधन से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग गई है। कभी दियारा क्षेत्र में आतंक का पर्याय रहा अमरजीत करीब चार साल से आजमगढ़ जेल में बंद है। जेल जाने से पहले व्यापारियों से रंगदारी मांगने और न देने पर गोली मारने के लिए कुख्यात था। देवनाथ की तहरीर पर खजनी पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। (Criminal Amarjit)

क्या है पूरा मामला? (Criminal Amarjit)

  • खजनी क्षेत्र के रामपुर पांडेय निवासी देवनाथ दिन में दुकान पर थे।
  • 12 बजे के आसपास उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से फोन आया।
  • दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद का नाम अमरजीत यादव बताते हुए उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।
  • दो दिन में रुपये का इंतजाम कर जेल में पहुंचाने को कहा। ऐसा न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी।
  • धमकी भरे फोन से घबराए देवनाथ ने तत्काल थाने पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दी।
  • जिस नंबर से फोन आया था उसका काल डिटेल और टावर लोकेशन की मदद ली गई है।
  • पुलिस धमकी देने वाले का पता लगाने में जुट गई है।

कौन है अमरजीत

  • आजमगढ़ के महराजगंज थाना अंतर्गत हथियागढ़ निवासी अमरजीत चार जिलों की पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था।
  • गोरखपुर, आजमगढ़, अंबेडकरनगर और संतकबीरनगर की सीमा पर रहता था।
  • सरयू नदी के दोनों किनारों पर करीब 10 किलोमीटर फैली सरपत की जंगलनुमा झाड़ियां उसका ठिकाना थीं।
  • वहीं से वह खुद भी संगीन वारदातों को अंजाम देता था और गुर्गो के जरिए वारदातों को अंजाम दिलाता भी था।
  • मुख्य रूप से वह चारों जिले के व्यापारियों से रंगदारी वसूलता था।
  • जो व्यापारी इससे इन्कार करते थे उनके प्रतिष्ठान या घर पर गोली चलवाना।
  • उन पर हमला करवाना उसकी मुख्य कार्यशैली थी।
  • वर्ष 2014 के शुरुआती दिनों में एक नाटकीय मुठभेड़ में आजमगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।
  • तभी से (Criminal Amarjit) जेल में है।
एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि व्यापारी को धमकी देकर पांच लाख रुपये मांगे जाने की बात सामने आई है। छानबीन की जा रही है। उन्होंने धमकी देने वाले के बारे में बहुत जल्दी पता लग जाने का भरोसा दिया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें