Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

रुद्रपुर के पूर्व सपा विधायक मुक्तिनाथ यादव का हुआ निधन

fomer mla muktinath yadav

fomer mla muktinath yadav

समाजवादी पार्टी इन दिनों 2019 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों में जुटी हुई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के जिलों का दौरा कर संघठन को मजबूती देना शुरू कर दिया है। युवा से लेकर वरिष्ठ नेताओं तक अखिलेश यादव ने जिम्मेदारियां बाँटी हैं। इसके साथ ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इन दिनों उत्तर प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं। मगर उपचुनाव के पहले सपा के एक बड़े नेता का निधन हो गया है जिसके बाद पूरी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी है।

बीमारी से ग्रसित थे पूर्व विधायक :

समाजवादी पार्टी के नेता व रुद्रपुर विधानसभा से 2 बार सपा विधायक रह चुके मुक्तिनाथ यादव गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। पूर्व विधायक बीते साल सितम्बर 2017 से गंभीर बीमारी से ग्रसित चल रहे थे। पिछले दिनों उनकी हालत बहुत ज्यादा ख्रराब हो गयी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाता गया जहाँ पर उन्हें डॉक्टर की देखरेख में भर्ती कराया गया था मगर उनकी सेहत में कुछ खास सुधार नहीं दिख रहा था। आज लम्बी बीमारी के बाद पूर्व विधायक मुक्तिनाथ यादव का निधन हो गया है। लखनऊ PGI में इलाज के दौरान हुई उनका निधन हुआ है। उनके निधन की खबर आने के बाद से सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी है।

 

ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक ने जनसंख्या वृद्धि पर खुले मंच से पत्नी को कही ‘गंदी बात’

 

लखनऊ में कराया था इलाज :

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के करीबी समाजवादी नेता मुक्तिनाथ यादव का इलाज उनके परिजनों ने देवरिया से लेकर लखनऊ तक कराया था मगर उन्हें कुछ बड़ी सफलता हाथ नहीं लग पाई। पिछले कई दिनों से वे चेतना शून्य अवस्था में आ गये थे। पूर्व विधायक के परिजनों ने बताया कि पूर्व विधायकों के लिए तो अब सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाएं ही जीने का सहारा है। मगर फिर भी उनके लिए अभी बहुत किए जाने की जरूरत है। पूर्व विधायक को देखने संतकबीरनगर के पूर्व सांसद सुरेंद्र यादव भी पहुंचे थे। पूर्व सांसद ने कहा था कि साधारण सांसदों, विधायको को सरकार द्वारा प्रदत्त सुविधाएं जीवन रक्षक हैं।

 

ये भी पढ़ें : अखिलेश सरकार के मील के पत्थर को कोई नहीं छू सकेगा- अरविंद सिंह गोप

Related posts

परमधर्म संसद के फैसले पर सपा नेता आजम खान बोले, सरकार की हेडक, न बिगड़े ‘लॉ एंड ऑर्डर’

UPORG DESK 1
5 years ago

कटरा कोतवाली क्षेत्र के पुरानी अंजही से पुलिस ने पति -पत्नी को हिरासत में लिया, सोसल मीडिया पर धार्मिक टिप्पड़ी करने पर पुलिस ने कि कार्रवाई।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

अब इस मुख्य चौराहे पर नहीं लगेगा जाम !

Vasundhra
7 years ago
Exit mobile version