उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों को समय से पहले रिटायर करने का काम शुरु कर दिया है, जिसके तहत बीते गुरुवार को सूबे के 3 आईएएस अधिकारियों को रिटायरमेंट दे दिया था, जिसके बाद गुरुवार को ही बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह-‘ख’ उच्चतर श्रेणी में कार्यरत 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की स्क्रीनिंग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था, जिसके तहत बैठक में अधिकारियों के नामों की छंटनी की गयी।

171 अधिकारियों के नामों की हुई स्क्रीनिंग:

  • गुरुवार को ही बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले,
  • उत्तर प्रदेश शैक्षिक सेवा समूह-‘ख’ उच्चतर श्रेणी में कार्यरत 50 वर्ष से अधिक आयु के अधिकारियों की स्क्रीनिंग को लेकर बैठक का आयोजन किया गया था।
  • स्क्रीनिंग बैठक में कुल 171 अधिकारियों के नामों पर चर्चा की गयी थी।
  • इसके साथ ही उन सभी 171 अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड पर भी मंथन किया गया।

76 सेवा योग्य, 87 अधिकारी अधर में लटके:

  • गुरुवार को 171 अधिकारियों के सर्विस रिकॉर्ड की स्क्रीनिंग की गयी थी।
  • जिसमें से 76 अधिकारियों को सेवा योग्य पाया गया है।
  • वहीँ 87 अधिकारियों को अगले आदेश तक होल्ड पर रखा गया है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें