यूपी के वाराणसी में विदेशी महिला से दुष्कर्म का प्रयास और छेड़छाड़ के बाद लूट की घटना में नया मोड़ आया है। यहां विदेशी महिला के साथ ना तो छेड़छाड़ हुई और ना ही बलात्कार का प्रयास हुआ। पीड़िता ने पुलिस को जो तहरीर दी है उसमें ऐसी कोई बात नहीं लिखी है। फ़िलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ध्यान लगाते समय पर्स लूट ले गए बदमाश (विदेशी महिला से दुष्कर्म)
- थाना प्रभारी राम नगर विवेक श्रीवास्तव ने बातचीत के दौरान घटनाक्रम को विस्तार से बताया।
- उन्होंने बताया कि विदेशी महिला से ना तो छेड़छाड़ हुई और ना ही दुष्कर्म का प्रयास किया गया।
- कुछ मीडियाकर्मियों ने तथ्यों को जाने बिना गलत ख़बरें वायरल कर दीं।
- भेलूपुर थाना क्षेत्र में अर्जेटीना की रहने वाली 38 वर्षीय जूलियट नाम की एक महिला पिछले 12 वर्ष से रह रही है।
- विदेशी महिला ने बताया कि ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए वो साध्वी हो गई।
- इसके साथ ही एक एनजीओ से जुड़ी हुई है।
- रोजाना वो अस्सी घाट के सामने गंगा पार साधना करने जाती है।
- ये घाट भेलूपुर से 600 मीटर की दूर पर स्थित है।
- यहां से करीब 300 मीटर की दूरी पर गंगा की मुख्यधारा है।
- यहीं रेती पर रोजाना हजारों पर्यटक आते हैं।
- शनिवार की शाम करीब 6:00 बजे जूलियट रोज की तरह रेती पर ध्यानमग्न थी।
- वह आंखे बंद करके योग साधना में लीन थी।
- उनके पास ही उनका पर्स रखा हुआ था।
- पर्स में करीब 2 हजार रुपये की नगदी थी।
- जूलियट ने बताया वह जिस समय वह ध्यानमग्न थी तो उसे महसूस हुआ कि कुछ लोग कुछ घुसफुस कर रहे हैं।
- लेकिन महिला ने सोचा कि शायद पर्यटक हों वही आपस में बातचीत कर रहे हों।
- लेकिन जब तीनों युवक काफी देर तक वहां से नहीं हटे तो महिला ने ध्यान भंग कर अपनी आंखे खोल दीं।
- इस दौरान उसने देखा कि महिला की पर्स से युवक पैसे चुरा रहे थे।
- महिला ने जब इसका विरोध किया तो छीनाझपटी में उनके चेहरे और गर्दन पर चोट भी आई।
- लेकिन युवक महिला के पर्स से पैसे लेकर बदमाश भाग गए।
- इसकी महिला ने पुलिस से लिखित शिकायत की है। (विदेशी महिला से दुष्कर्म)
- पुलिस इसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गैंगरेप के प्रयास का संदेश
- वायरल मैसेज में कहा गया है कि शनिवार की शाम रोज की तरह महिला भी वो नाव से गंगा पार पहुंचीं थी।
- शाम को करीब 6:00 बजे अंधेरा होने पर तीन युवक आए और उनसे छेड़खानी करने लगे।
- इसके बाद तीनों ने उनके साथ सामूहिक बलात्कार करने का प्रयास किया।
- विरोध के दौरान छीनाझपटी में उनके चेहरे और गर्दन पर चोट भी आई।
- तीनों युवकों को उन्होंने अपने ब्रह्मचारिणी होने का हवाला देकर इज्जत बचाने की खातिर विनती की।
- तो दरिंदों का दिल पसीज गया।
- इस दौरान विदेशी महिला के पास मौजूद लगभग एक हजार रुपये उसका सामान लेकर बदमाश मौके से भाग गए।
- इसके बाद महिला ने अपने एनजीओ से जुड़े लोगों को फोन कर घटना की जानकारी दी।
- नाव से वापस लौटकर पीड़िता अस्सी घाट स्थित पुलिस चौकी पहुंची और पुलिस को सूचना दी।
- फ़िलहाल इस सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। (विदेशी महिला से दुष्कर्म)
- लेकिन ये मामला पूरी तरह से फर्जी पाया गया।
- विदेशी महिला ने भी छेड़छाड़ की घटना को सिरे से नकार दिया है।
- उसने केवल पैसों की चोरी होने की बात अपने बयान में कही है।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें
Sudhir Kumar
I am currently working as State Crime Reporter @uttarpradesh.org. I am an avid reader and always wants to learn new things and techniques. I associated with the print, electronic media and digital media for many years.