सूबे के अलीगढ़ जिले में बदमाशों ने भाजपा के पूर्व विधायक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

पूर्व विधायक की हालत नाजुक:

  • सूबे के अलीगढ़ जिले में एडीए कॉलोनी की है, जहाँ भाजपा के पूर्व विधायक मुनीश गौड़ को कुछ बदमाशों ने गोली मार दी थी।
  • जानकारी के मुताबिक, पूर्व विधायक किसी काम से पैदल घर से निकल कर जा रहे थे, तभी दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे चार बदमाशों ने पूर्व विधायक को गोली मार दी है।
  • उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
  • बदमाश गोली मारने के बाद बाइक पर फरार हो गये और भागते वक़्त फायरिंग भी की।
  • घटना के वक़्त मौजूद स्थानीय लोगों ने मुनीस के परिजनों और पुलिस को घटना की सूचना दी।
  • गौरतलब है कि, मुनीश गौड़ अलीगढ़ की बरौली सीट से विधायक रहे हैं।
  • एसपी नरेन्द्र ने जानकारी दी कि, पूर्व विधायक का किसी से जमीन को लेकर कुछ विवाद चल रहा है, ऐसा हो सकता है कि इसी रंजिश के तहत उन पर ये हमला किया गया हो।
  • फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज कर उक्त आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़े: अमित शाह का जौनपुर में बूथ अध्यक्षों के नाम संबोधन!

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें