सोमवार को कानपुर देहात की अकबरपुरनिया की पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय लक्ष्मी यादव सहित कई लोगों ने लोकदल की सदस्यता ग्रहण की।

  • इसमें प्रमुख रुप से लखनऊ के बक्शी के तलाब क्षेत्र के राज बाबू यादव, पनीयारा विधान सभा महाराज गंज के अजय कुमार द्विवेदी,
  • पिपराइच विधान सभा के राम कृष्ण सिंह, कुशीनगर की हाटा विधान सभा से रामेश यादव,
  • मैनपुरी की किसनी विधान सभा से ऋषिराज सिंह, इटावा के भरथना विधान सभा से रजत कठेरिया,
  • औरय्या विधान सभा से दिलीप कठेरिया प्रमुख थे। ये सभी लोग अपने क्षेत्र से लोकदल के टिकट पर विधान सभा चुनाव मे जोर अज़मायेगें।
  • लखनऊ के बक्शी के तलाब क्षेत्र के युवा प्रत्याशी राज बाबू यादव ने कहा कि यदि वह अपने क्षेत्र से चुनाव जीते तो अपने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करंगे।
  • इस अवसर पर मुख्य रुप से लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष एपी कुशवाहा महामंत्री सतीश चन्द्र मौर्य प्रदेश सचिव कपिल यादव राष्ट्रीय संचिव नागेश्वर पाण्डे सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।
UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें