Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

लोगों को बांटकर सत्ता हासिल करना चाहती है भाजपा- राज किशोर सिंह

former cabinet minister rajkishor singh

former cabinet minister rajkishor singh

आगामी लोकसभा चुनावों के पहले सपा के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव जहाँ भाजपा के विजय रथ को रोकने के लिए चुनावी रणनीति बनाने में लगे हुए हैं तो वहीँ शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा बनाकर अखिलेश को बड़ा झटका दिया है। इसके अलावा शिवपाल का दावा है कि सपा के कई बड़े और नजरअंदाज कर दिए गए नेता इस मोर्चे में शामिल होंगे। हालाँकि इस बीच शिवपाल को बड़ा झटका लगता दिख रहा है। उनका एक करीबी सेक्युलर मोर्चा बनने के बाद भी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ नजर आ रहा है।

अखिलेश की PC में पहुंचे राजकिशोर सिंह :

यूपी सरकार के पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह शिवपाल खेमे के नेता माने जाते हैं। सपा सरकार में अखिलेश ने शिवपाल के साथ उन्हें कैबिनेट से बाहर कर दिया था। अब शिवपाल ने सेक्युलर मोर्चा बना लिया है लेकिन फिर भी राजकिशोर सिंह ने नहीं बताया कि वह किसके साथ हैं। इस बीच उन्होंने बयान दिया लेकिन ये सपा नहीं बल्कि बीजेपी सरकार के खिलाफ है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि बीजेपी उल्टा-सीधा मुद्दा बनाकर जनता को ठगने का काम करती है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता का खयाल रखना चाहिये और उनकी मांगों को पूरा करना चाहिये। महिला अपराध पर पूर्व मंत्री ने कहा कि बीजेपी सरकार आने के बाद इसमें कोई कमी नहीं आयी।

आरक्षण को लेकर बोले पूर्व मंत्री :

आरक्षण पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह ने कहा कि आरक्षण का कोई परसेंटेज नहीं होता है। वर्तमान सरकार के पास किसान, बेरोजगार और नौजवानों के लिये कोई व्यवस्था और सोच नहीं। यही वजह है कि वह उनके लिये कुछ कर नहीं रही है। राजकिशोर सिंह ने दावा किया कि देश और प्रदेश को इन लोगों ने पूरे तरीके से खोखला कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी केवल हिन्दू और मुसलमान में लोगों को बांटकर सत्ता में आना चाहती है।

Related posts

यूपी के सभी विश्वविद्यायलों और महाविद्यावलयों का शैक्षिक कैलेंडर जारी

Desk
6 years ago

फैजाबाद-बाइक सीख रहे किशोर की पेड़ से टकराकर मौत

kumar Rahul
7 years ago

बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के कार्यक्रम में हुआ हादसा

kumar Rahul
7 years ago
Exit mobile version