[nextpage title=”text” ]

एक तरफ जैसे ही भाजपा ने प्रदेश के किसानों का कर्जमाफी का ऐलान किया वैसे ही समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है।

अगले पेज पर पढ़िए अखिलेश का बयान:

[/nextpage]

[nextpage title=”text” ]

यह है पूरी खबर

योगी सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में इन प्रस्तावों पर लगी मुहर:

लघु एवं सीमान्त किसानों का 1 लाख तक का कर्ज माफ़:

  • उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मंगलवार को अपनी पहली कैबिनेट की बैठक बुलाई थी।
  • राज्य सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगायी है।
  • कैबिनेट की बैठक में सबसे महत्वपूर्ण फैसला किसानों की कर्ज माफ़ी को लेकर किया गया है।
  • योगी सरकार ने प्रदेश के करीब 2 करोड़ किसानों के कर्ज माफ़ी को मंजूरी दे दी है।
  • फैसले के मुताबिक, राज्य सरकार ने सूबे के किसानों का एक लाख तक का कर्ज माफ़ कर दिया है।
  • गौरतलब है कि, इस फैसले के दायरे में सूबे के सिर्फ 86 लाख किसान ही आयेंगे।

 

बूचड़खानों के लिए कानून:

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बैठक में बूचड़खानों के लिए कानून बनाये जाने को भी प्रस्ताव पारित हो चुका है।
  • आदेश के तहत अब तक 26 बूचड़खानों को बंद कर दिया गया है।

स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स:

  • राज्य सरकार ने अपनी कैबिनेट की बैठक में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को मंजूरी मिल गयी है।
  • यह स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स सूबे के गाजीपुर इलाके में बनाया जायेगा।

गेहूं की खरीद:

  • 5000 क्रय केन्द्रों पर खरीद की जाएगी।
  • समर्थन मूल्य के ऊपर से 10 रुपये प्रति/क्विंटल ढुलाई और लदाई किसानों को दी जाएगी।

एंटी-रोमियो दल कानून:

  • योगी सरकार ने एंटी- रोमियो कानून को भी कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी दे दी है।

[/nextpage]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें