Uttar Pradesh News, UP News ,Hindi News Portal ,यूपी की ताजा खबरें
Uttar Pradesh

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नोएडा दौरा हुआ रद्द

akhilesh yadav noida visit

akhilesh yadav noida visit

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी को दूसरे दलों के नेताओं में सेंध लगाने वाली पार्टी के नाम से जाना जाने लगा है। मगर 2019 के पहले सपा ने अब भाजपा में सेंध लगाने की तैयारी कर ली है। लोकसभा चुनावों को देखते हुए 29 अप्रैल को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को 6 साल बाद नोएडा आना था जहाँ वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करना था और कुछ बड़े भाजपा नेताओं के समाजवादी पार्टी ज्वाइन कराने पर फैसला लेना था मगर अब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का नॉएडा दौरा रद्द हो चुका है जिसके कई कारण बताये जा रहे हैं।

सेक्टर 18 में अखिलेश की थी मीटिंग :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का 29 अप्रैल को नोएडा के सेक्टर 18 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक का कार्यक्रम जारी किया गया था। सियासी गलियारों में चर्चा थी कि वे बीजेपी के किसी बड़े नेता के साथ कुछ अन्य समर्थकों को सपा में शामिल करा सकते हैं। सपा में शामिल होने वाले नेताओं को लेकर सरकारी एजेंसियां भी सक्रिय हैं मगर सपा ने गुप्त रणनीति के तहत सिर्फ अखिलेश यादव के कार्यक्रम की सूचना जारी की थी। आख़िरी बार अखिलेश 6 साल पहले नोएडा आए थे, जब वे 2012 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में थे। उन्होंने यहाँ पर फिल्म सिटी के सामने साइकल यात्रा का शुभारंभ किया था।

 

ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने बाज़ी मारी

 

सपा नेता ने बताये कई कारण :

6 साल बाद अखिलेश यादव का नोएडा आने का कार्यक्रम जारी हुआ था मगर किन्हीं अज्ञात कारणों की वजह से इसे रद्द कर दिया गया है। अखिलेश यादव 2019 को देखते हुए प्रदेश के हर लोकसभा क्षेत्र में जाना चाहते थे और पार्टी पदाधिकारियों से मिलना चाहते थे। इसकी शुरुआत आज से अखिलेश यादव नोएडा जाकर करने वाले थे मगर उनका ये दौरा रद्द हो गया है। सियासी गलियारों में खबरें हैं कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे का रद्द होने का कारण दिल्ली में चल रही राहुल गांधी की जन आक्रोश रैली है। इस रैली के कारण पूर्व सीएम अखिलेश यादव के दौरे को उतनी कवरेज मीडिया न देता। ये भी कारण हो सकता है कि उन्होंने अपना नोएडा दौरा निरस्त कर दिया।

 

ये भी पढ़ें: सीएम योगी ने दिया हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में उत्तीर्ण छात्रों को बधाई

Related posts

यूपी से हज के लिए 42 हज़ार से ज्यादा आवेदन, सबसे ज्यादा मुरादाबाद से आए आवेदन, मुरादाबाद से 4197 आवेदन, लखनऊ से 2443 हज आवेदन, सबसे कम चित्रकूट से 22 आवेदन, हज के लिए यूपी का कोटा 29851 है, लाटरी से होगा हज पर जाने वालों का चुनाव।

Ashutosh Srivastava
6 years ago

खेल में भ्रष्टाचार: खेल खत्म, पैसा हजम

Kamal Tiwari
7 years ago

नई ट्रैफिक कानून व्यवस्था का व्यापारिओं ने किया विरोध प्रदर्शन

UP ORG Desk
6 years ago
Exit mobile version