उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इन दिनों देश के चुनावी राज्यों का दौरा कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट मांग रहे रहे हैं। योगी के चुनाव प्रचार करने से चुनावी नतीजों पर काफी असर पड़ता है। ऐसे में भाजपा भी चुनावी राज्यों में उनका भरपूर इस्तेमाल कर रही है। यूपी को छोड़कर इन दिनों चुनावी राज्यों के दौरे पर निकले सीएम योगी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया है जिसके बाद नयी चर्चाएँ शुरू हो गयी हैं।

मुख्यमंत्री बने भाजपा के स्टार प्रचारक :

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूपी के मुख्यमंत्री जब से भाजपा के स्टार प्रचारक बन गए हैं, ज्यादातर समय दूसरे राज्यों के दौरे पर रहते हैं। उन्होंने कहा था कि अपराधी जेल में होगें या प्रदेश के बाहर जाएगें। जो जेल में हैं, उन अपराधियों के लिए भी सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। सबका साथ सबका विकास का इससे बड़ा उदाहरण और क्या होगा ?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना कुछ किए 20 महीने गंवा दिए है इसलिए यह सवाल पूछा ही जाएगा कि उसने विकास के कौन से काम किए हैं।

महिलायें-बच्चियां हैं असुरक्षित :

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल उन तमाम कार्यो में शामिल है जिनका संबंध राज्य के विकास और यहां की जनता के हितों से नहीं है। उत्तर प्रदेश में तो भाजपा पहले भी विकास कार्यों के प्रति उदासीन थी। राज्य में कानून व्यवस्था की हालत बिगड़ती जा रही है। महिलाएं-बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। समाज का कमजोर वर्ग रोज अपमानित हो रहा है। प्रशासन पंगु बना दिया गया है। उत्तर प्रदेश की जनता पछता रही है और अब उन्हें 2019 का इंतजार है।

[penci_related_posts taxonomies=”undefined” title=”संबंधित खबरें” background=”” border=”” thumbright=”no” number=”4″ style=”grid” align=”none” displayby=”uttar_pradesh_categories” orderby=”random”]

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें