जगदम्बिका पाल को सुनाई गयी सजा (jagdambika pal) :

  • यूपी के पूर्व सीएम और वर्तमान भाजपा सांसद जगदंबिका पाल को आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है।
  • अदालत ने भाजपा सांसद को दोषी पाते हुए उन्हें 1 महीने के कारावास की सजा सुनाई है।
  • हालाँकि जगदंबिका पाल को इसके तुरंत बाद ही अदालत से जमानत भी हासिल हो गयी है।
  • जगदंबिका पाल पर आरोप था कि 2014 चुनाव में एक रैली में उन्होंने संख्या से अधिक वाहनों का इस्तेमाल किया था।
  • जगदम्बिका पाल ने अपनी शुरुआत कांग्रेस से की थी मगर 2014 में वे भाजपा में शामिल हो गये थे।
  • कांग्रेस छोड़ने के दौरान वे डुमरियागंज सीट से सांसद थे।
  • इसके पहले भी 1994 और 1998 में उन्होंने कांग्रेस छोड़ी थी।
  • 2014 में भाजपा से टिकट हासिल कर उन्होंने डुमरियागांज से चुनाव जीत लिया था।
  • जगदम्बिका पाल को 1998 में 1 दिन के लिए सीएम बनाया गया था।
  • तत्कालीन गवर्नर रोमेश भंडारी ने कल्याण सिंह की सरकार को भंग कर दिया था।
  • इसके बाद जगदंबिका पाल को सीएम बनाया गया था।
  • पूर्व सीएम कल्याण सिंह इसके खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचे थे जहां अदालत ने इस फैसले को गैर-संवैधानिक करार दिया था।
  • हाईकोर्ट के आदेश के बाद सरकार फिर से बहाल हुई और कल्याण सिंह पुन: मुख्यमंत्री बने थे।

ये भी पढ़ें : ‘किसान सम्मान दिवस’ पर किसानों को सीएम ने किया सम्मानित

UTTAR PRADESH NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें